बहू को लेकर भाग गया जेठ, फूट-फूटकर रोया पति, बोला- मेरे तीन बच्चे… चौंका देगी ये कहानी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां का उसके जेठ (पति के मामा का बेटा) ने चाकू के दम पर अपहरण किया. फिर डरा धमका कर अपने साथ ले गया. पति ने थाने में पहुंचकर जब ममेरे भाई की करतूत पुलिस को बताई तो उनकी भी आंखों में आंसू आ गए. पति बोला- साहब! मेरे ममेरे भाई के चंगुल से मेरी पत्नी को छुड़वा दो. बच्चे उसे याद कर-करके रो रहे हैं. वो मेरी पत्नी का जेठ लगता है. फिर भी उसने ऐसी हरकत की.

मामला शिवपुरी-जिले के बदरवास थाना क्षेत्र का है. महिला का जेठ खुद दो बच्चों का बाप है. दोनों बच्चों के साथ उसने पहले पत्नी को मायके भेज दिया. फिर अपने भाई की पत्नी को अपने साथ चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया. पति अपनी पत्नी का अपहरण हो जाने के बाद सदमे में है. वो तीनों बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंचा. वहां थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी को वापस लेने की गुहार लगाने लगा.

जानकारी के मुताबिक, एनवारा निवासी एक चौकीदार की पत्नी का उसका ममेरा भाई ने अपहरण कर लिया है. सप्ताह भर बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. मजदूर ने पुलिस से पत्नी को रिहा कराने की गुहार लगाई है. दीवान लाल केवट उर्फ कल्ला एक पैट्रोल पंप पर चौकीदारी का काम करता है. उसने पुलिस को बताया- 14 जुलाई को जब रात नौ बजे चौकीदारी करने के लिए गया था, उसी समय उसका ममेरा भाई मनोज केवट निवासी ऐनवारा उसके घर पर आया. उसकी पत्नी अनीता केवट उम्र 35 साल को चाकू की नोंक पर अपहरण ले गया.

‘कैश-गहने भी ले गया’

दीवान लाल केवट के अनुसार, वह उसके घर से उसकी पत्नी के साथ चांदी की करधौनी, पायलें, चैन, पैट्रोल पंप की सिलक के 27 हजार रुपये तथा चौकीदारी की मजदूरी के इकट्ठे हुए 30 हजार रुपये अपने साथ ले गया. दीवानलाल के अनुसार, मनोज ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे मायके भगा दिया है. इसी क्रम में वह एक दिन उसके पास आया और कहने लगा कि अब वह अनीता को पत्नी बनाकर रखेगा. यह सुनकर दोनों के बीच बहसबाजी हुई. दीवान ने कहा- मनोज ने मुझे धमकी भी दी. फिर 14 जुलाई को आया और चाकू की नोंक पर मेरी पत्नी अनीता को लेकर भाग गया.

‘पत्नी को मार सकता है’

अब दोनों का कोई सुराग नहीं लग रहा है. दीवान लाल के अनुसार उसे संदेह है कि मनोज उसकी पत्नी की हत्या भी कर सकता है. ऐसे में उसने ममेरे भाई के कब्जे से पत्नी को रिहा करवाने की गुहार पुलिस से लगाई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |