MP का लाल लेह में शहीद, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम, फूट-फूट कर रोई मां…

राजगढ़ : देश सेवा में बलिदान देने वाले मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के वीर सपूत हरिओम नागर (22) को आज अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। लद्दाख के लेह में हिमस्खलन की चपेट में आने से वह वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को फ्लाइट से भोपाल लाया गया, जहां से सेना के वाहन से उनके गृहग्राम टूटियाहेड़ी लाया गया, रास्ते में नरसिंहगढ़ बायपास पर सामाजिक बंधुओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और देशप्रेमियों ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से वीर को अंतिम सलामी दी।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद रोडमल नागर भी शामिल हुए और काफिले के साथ चलकर शहीद को नमन किया। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, जहां गांव, तहसील और जिलेभर के लोग उमड़ पड़े। राजगढ़ जिले में शोक की लहर फैल गई है, हर आंख नम है और हर दिल गर्व से भरा है।

CM ने दी श्रद्धांजलि

सीएम डॉ मोहन यादव ने सैनिक हरिओम नागर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। मध्यप्रदेश की माटी के वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान मां भारती की सेवा और रक्षा के लिए सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए भी प्रार्थना की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |