छोटे के साथ रहने के लिए भाभी ने बनाया देवर की हत्या का प्लान, दे डाली 5 लाख की सुपारी… हत्या के बाद कैसे खुली कहानी?

उत्तराखंड के हरिद्वार में देवर की हत्या मामले में पुलिस ने उसी की भाभी को गिरफ्तार किया है. मामला हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव का है. बीते 18 जुलाई को इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था. पहचान के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दी और हत्या की आशंका जताई. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. अब मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक भाभी का किसी दूसरे युवक के साथ चक्कर चल रहा था. हालांकि, देवर उसके रास्ते का कांटा बना हुआ था. इस कांटे को निकालने के लिए भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर देवर को ठिकाने लगा दिया. हत्या के बाद भाभी के पूरे खेल का खुलासा होने पर पूरा परिवार हैरान हो गया.

मृतक युवक का उसकी भाभी के साथ जमीन का भी विवाद था. देवर के जमीन पर कब्जा कर आशिक के साथ रहने के चक्कर में महिला ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर देवर को रास्ते से हटा दिया. यानी उसकी हत्या करवा दी. आरोपियों में मृतक की भाभी सोनिया, उसका प्रेमी छोटा और अकबर शामिल है. छोटा और अकबर हजाराग्रांट, जबकि सेनिया खालाटीरा गांव की है. बताया जा रहा सोनिया पति के साथ हैदराबाद रहती थी और वहीं से उसने देवर के हत्या की साजिश रची. सोनिया ने इसके लिए प्रेमी छोटा को पांच लाख रुपये का लालच दिया था. पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार चापड़, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया है.

भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

दरअसल 18 जुलाई को सिडकुल क्षेत्र थाना के डालूवाला मजबता इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था. मृतक की पहचान भूरी सिंह के नाम से हुआ था जो खालाटीरा गांव का रहने वाला था. 20 जुलाई मृतक के भाई राकेश ने थाना सिडकुल में हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया. इसके बाद मामले में पुलिस की टीम गठित की गई. सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद दो संदिग्धों छोटा और अकबर पर पुलिस को शक हुआ, क्योंकि हत्या वाली रात से ही दोनों गांव से लापता चल रहे थे. इसके बाद पुलिस इनके पीछे लगती है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है.

आशिक के साथ रहने के लिए करवाई हत्या

पुलिस ने दोनों आरोपी से सख्ती से पूछताछ शुरू की, इसके बाद छोटा ने पुलिस को बताया कि वह गांव में फास्ट फूड और कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है. करीब दो साल पहले वह खालाटीरा गांव की सोनिया से जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया. करीब दो साल पहले सोनिया का पति हैदराबाद के अफजलगंज में घर बसा लिया. इसके बाद सोनिया की नजर गांव में रहने वाले अपने देवर के जमीन पर थी. सोनिया का प्लान था कि वह देवर की हत्या कर उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगी और गांव लौटकर छोटा के साथ रहेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |