‘मराठी बोल नहीं तो बिहार भेज देंगे…’, इनकार पर महिला से हाथ जोड़कर मंगवाई माफी

महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. उत्तर भारतीय लोगों को महाराष्ट्र में रहकर मराठी बोलने पर मजबूर किया जा रहा है. अब नया मामला मुंबई के घाटकोपर से सामने आया है, जहां एक उत्तर भारतीय महिला से MNS के कुछ कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने को लेकर माफी मंगवाई. उन्होंने महिला को मजबूर किया. वहां मौजूद मराठी महिला उससे कहती हैं, “दो बार जय महाराष्ट्र बोल, नहीं तो बिहार भेज देंगे तेरे को…”

इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उत्तर भारतीय महिला बेबस नजर आ रही है और मराठी महिलाओं के कहने पर माफी मांगती दिख रही है. करीब एक मिनट तक सभी महिलाएं उसे घेरकर खड़ी हुई हैं. उससे दो दिन पहले हुई बहस के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि तूने पॉवर दिखाई थी. दरअसल, दो दिन पहले इस महिला के साथ उसके होटल पर कुछ मराठी महिलाओं की बहस हो गई थी.

‘कुछ भी कर लो मैं मराठी नहीं बोलूंगी’

उत्तर भारतीय महिला ने बहस के दौरान मराठी महिलाओं के सामने साफ तौर पर कहा था कि कुछ भी कर लो मैं मराठी नहीं बोलूंगी. महिला की इस बात से मराठी महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया था. इसके बाद ये मामला एमएनएस कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया. अब एमएनएस के महिला मोर्चा की कुछ महिला कार्यकर्ता उत्तर भारतीय महिला के पास पहुंच गईं और मराठी न बोलने की बात कहने के लिए माफी मांगने के लिए मजबूर करने लगीं.

महिला ने गलती मानकर मांग ली माफी

महिलाओं कार्यकर्ताओं ने महिला पर माफी मांगने को लेकर जोर डाला और माफी न मांगने पर उसे बिहार वापस भेजने की बात कहने लगीं, जिसके बाद महिला ने आखिर में माफी मांग ली और अपनी गलती भी मान ली. इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र में भाषा को लेकर सामने आया ये कोई पहला विवाद नहीं है. बीते दिनों महाराष्ट्र में व्यापारियों से मराठी न बोल पाने की वजह से मारपीट भी की गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |