राजस्थान: खाटूश्याम का दर्शन करके लौट रहे थे चार लोग, आमने-सामने भिड़ी कारें… 5 की मौत; कटर से काटकर निकाली लाशें

राजस्थान के बीकानेर से बीती रात को दो कारों की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास का है. यहां सोमवार की देर रात को दो कारों की इस भिड़ंत में दोनो कारे चकनाचूर हो गयी. इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है.

हादसा इतना भीषण था कि गाडिय़ों में फंसे घायलों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को डेडबॉडी सड़क पर बिखरी मिलीं. जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

हादसे में 5 की मौत

बताया जा रहा एक कार सवार जिसमें 4 लोग मौजूद थे खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे. उन सभी की मौत हो गई है. आसपास के लोगों के अनुसार एक्सीडेंट में दोनों कार पूरी तरह चकनाचूर हो गईं. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि घटना के दौरान कार ने मौजूद लोग कांच तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे. उन्होंने बताया कि कारों में फंसी डेडबॉडी निकालने के लिए गाडिय़ों को काटना पड़ा. एक शव इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया.

खाटूश्याम दर्शन कर लौटे थे कार सवार

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों को एक-दो बॉडी सड़क पर मिली. कुछ घायल भी सड़क पर गिरे मिले. एक कार में सवार अभय सिंह पुरा निवासी करण,दिनेश़,मदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, बिग्गा निवासी मनोज की बीकानेर ले जाते समय मौत हो गई. ये सभी लोग खाटूश्याम मंदिर दर्शन करने गए थे. वहीं, दुसरी कार में बैठे नापासर निवासी सुरेन्द्र कुमार ने भी हादसे में दम तोड़ दिया. इसी कार में सवार नापासर निवासी संतोष कुमार, मल्लूराम, जितेन्द्र, लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |