दिल्ली में 3 दिन होगी झमाझम बारिश… UP से बिहार तक अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार को मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छाए. कुछ स्थानों पर तेज तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. दो दिन से दिल्ली में तेज धूप खिल रही थी. लेकिन सोमवार को एक बार फिर बारिश देखने को मिली और दिल्ली का मौसम का सुहावना हो गया. मंगलवार को भी दिल्ली का मौसम ऐसा बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने मिलेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है. दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादलों का डेरा रहेगा. लेकिन 22, 23 और 24 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है. 22 से 27 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 22 जुलाई को मराठवाड़ा और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है.

22 से 27 जुलाई के दौरान केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 22 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

25 से 27 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 22 और 25 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज के साथ तूफान आने, बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

22 से 27 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को सलाह दी गई है कि वह 22 से 26 जुलाई तक सावधानी बरतें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |