इंदौर में ट्रक की टक्कर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत, ढाबे पर खाना खाने जाते वक्त हुआ हादसा

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आस्था सिंह की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और दोनों दूर जा गिरे। पुलिस के मुताबिक घटना तिल्लौर के समीप हुई है। मूलत: अकबरपुर कानपुर (उप्र) निवासी 23 वर्षीय आस्था पुत्री एस. सिंह सेंगर केशरबाग रोड पर किराए से रहती थी।

बीटेक कर चुकी आस्था निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसके पिता कानपुर में खेती करते हैं। रिश्तेदार कुलदीप सिंह के मुताबिक आस्था देर रात ग्राम डिकवा रतलाम निवासी जितेंद्र जाट के साथ खाना खाने राजपूत ढाबा जा रही थी। तिल्लौर के पास हादसा हुआ।

घायल अवस्था में उसे खंडवा रोड स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन स्थिति देखकर डॉक्टर ने रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार तड़के आस्था की उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र की हालत भी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र और आस्था के कुछ साथी भी खाना खाने जा रहे थे। पीछे छूटने के कारण जितेंद्र तेज गति में जा रहा था। आस्था चार महीने पूर्व ही आई थी।

इधर… अंधे मोड़ पर पलटी कार एयर बैग खुलने से बचे

स्कीम-36 में शनिवार रात एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पलट गई। हालांकि एयर बैग खुलने से कार सवार बच गए। घटना बीसीसी चौराहा से थोड़ी दूर की है। कार क्रमांक एमपी 13 जेडएल 1111 स्कीम-136 की तरफ से आ रही थी। चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं कर सका और फुटपाथ पर चढ़कर गड्ढे में गिर गई।

कार सवारों को चोट नहीं आई, पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कांच फूट गए और एयर बैग खुल गए। एक अन्य घटना तेजाजी नगर स्थित बायपास पर हुई है। तेज रफ्तार में आ रही कार (एमपी 09 जेडएम 0482) पलट गई। कार में युवक बैठे थे। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। चालक को चोट लगी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |