अचानक घर में घुस आया सिरफिरा युवक, लड़की से हुई बहस… फिर घोंप दिया चाकू

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इस हमले में युवती की मौत हो गई. आरोपी युवक अभी फरार है. लड़की के घर वालों का कहना है कि वो उस लड़के को नहीं जानते. फिलहाल आरोपी फरार है. उसकी तलाश जारी है.

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर का है. जानकारी के अनुसार, यहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव का रहने वाला 24 साल का दिलीप 22 साल की प्रीति से मिलने उसके घर गया था. आदर्श नगर पहुंचकर दिलीप जब लड़की से बात कर रहा था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. तभी अचानक दिलीप ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. फिर मौके से फरार हो गया.

प्रीति की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे. फिर आनन-फानन में घायल लड़की को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया.

परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को रेफर कर दिया गया. रेफर होने के करीब 2 घंटे बाद लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. मृतक लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए. परिजन सीमा ने बताया कि आरोपी युवक को नहीं जानते हैं, न ही उसका नाम जानती हूं. फिलहाल परिजन इस मामले में अभी कुछ भी खुलकर बताने से बच रहे हैं.

लड़की ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस पूरे मामले में सीओ सदर सोनम सिंह ने बताया कि अचलगंज निवासी दिलीप सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की रहने वाली लड़की से मिलने उसके घर गया था. इसी दौरान उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. घायल लड़की को इलाज के लिए कानपुर हैलेट रेफर कर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |