अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा अमीर है उनकी पोती, जानिए कितनी है संपत्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती की कमाई उनसे पांच गुना है. ट्रंप की सबसे बड़ी पोती काई ट्रंप किशोरावस्था में ही करोड़पति बन गई हैं. 18 वर्ष की काई के पास कुल संपत्ति 2.1 करोड़ डॉलर है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. काई अमेरिका की सबसे चर्चित महिला छात्र-एथलीटों में से एक हैं, जो NIL (नाम, छवि और समानता) डील्स के जरिए पैसे कमाती हैं.

अपने परिवार के व्यावसायिक कदमों पर चलते हुए, काई के पास करीब 10 लाख डॉलर कई नाम, छवि और लाइकनेस को लेकर 10 लाख डॉलर से भी ज्यादा के (NIL) कॉन्ट्रेक्ट्स हैं. सोशल मीडिया पर काई के लगभग 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

काई की कमाई 2.5 मिलियन डॉलर सालाना

काई की कमाई का मुख्य स्त्रोत मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट्स, सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स है. वह इसके जरिए सालाना लगभग 2.5 मिलियन डॉलर कमाती हैं. इसके अलावा उनके पास 16 मिलियन डॉलर का एक ट्रस्ट फंड भी है, जिसकी स्थापना ट्रंप परिवार ने ही की थी. इस ट्रस्ट फंड की देखरेख और जिसकी देखरेख जेपी मॉर्गन करता है. वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति को सालाना 400,000 डॉलर मिलते हैं.

काई ट्रंप की कुल संपत्ति कितनी है?

ट्रम्प जूनियर और उनकी पूर्व पत्नी वैनेसा ट्रम्प की बेटी काई ट्रंप की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 21 मिलियन डॉलर होगी. नेशनल वर्ल्ड के अनुसार, ट्रम्प के सबसे छोटे बेटे बैरन की कुल संपत्ति 76 मिलियन डॉलर से 80 मिलियन डॉलर के बीच है. 19 वर्षीय बैरन न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में अपना प्रथम वर्ष पूरा करने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर हैं काफी फेमस

काई फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित द बेंजामिन स्कूल में पढ़ाई करती हैं. 2026 में उनकी कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी हो जाएगी. वह सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. काई के टिक टॉक पर लगभग 3.2 मिलियन फॉलोअर्स , इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन और यूट्यूब पर 1.17 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया के जरिए भी काई की अच्छी खासी कमाई हो जाती है.

NIL के जरिए करती हैं कमाई

काई अमेरिका की सबसे चर्चित महिला छात्र-एथलीटों में से एक हैं, जो NIL (नाम, छवि और समानता) डील्स के जरिए पैसे कमाती हैं. उन्होंने एक्सेलरेटर एक्टिव एनर्जी, लीफ ट्रेडिंग कार्ड्स और टेलरमेड गोल्फ जैसे ब्रांड्स के साथ अनुबंध हस्ताक्षर कर चुकी हैं.

NIL सौदों का मतलब है कि कोई भी कॉलेज एथलीट अपने नाम और छवि का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए वह विज्ञापन, प्रमोशन और ब्रांड पार्टनरशिप करके पैसे कमाती हैं. इसके जरिए एथलीट खेलों से ज्यादा व्यक्तिगत ब्रांड से पैसे कमाती हैं. हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह मियामी विश्वविद्यालय जाएंगी, जहां वे यूनिवर्सिटी की गोल्फ टीम के लिए खेलेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |