प्रोपर्टी डीलर के मासूम बेटे अभि के अपहरण की गुत्थी सुलझी-आईजी सागर अनिल शर्मा ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा


छतरपुर

*पुलिस ने पूरी रूपरेखा बनाकर अपराधियों को दबोचा, बच्चे को सकुशल घर वापस लाना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी- अनिल शर्मा , IG सागर।*

IG अनिल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, DIG विवेक राज सिंह, ASP समीर सौरभ, CSP उमेश शुक्ला, TI सिविल लाइन, TI कोतवाली व अन्य सैंकड़ों पुलिस जवानों की जमकर तारीफ की जो लगातार बिना रुके मामले को सुलझाने में लगे रहे।

*TI सिविल लाइन धर्मेंद्र सिंह और TI कोतवाली अरविंद सिंह दांगी ने 1 घण्टे में ही पकड़ लिया था मुख्य आरोपी को*

छतरपुर। 6 साल के बच्चे के अपहरण कांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी पांचों अपराधियों को पकड़ लिया है व बच्चे को सकुशल अपने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी सागर अनिल शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस की दर्जनों टीमें बच्चे और अपरहण कर्ताओं को ट्रैक करने के लिए फील्ड में लगी हुई थी जिसके लिए स्वयं डीआईजी, एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वह विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों समेत पुलिस लाइन के सैकड़ों जवान मिली सूचनाओं के आधार पर लगातार दबिश देते रहे।

*हालांकि की फिरौती के लेनदेन को लेकर पुलिस और परिजन दोनों ने अभी कुछ भी साफ नहीं कहा है लेकिन गांव वालों की माने तो उन्होंने दो युवकों से फिरौती के जेवर व पैसे बरामद करके पुलिस को सौंपे हैं।*
परिजन बच्चे को लेकर काफी खुश हैं और सकुशल उसके घर वापसी को लेकर पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं यहां एक बात तो तय है पुलिस ने लगातार जी तोड़ मेहनत की है लेकिन फिर भी बच्चा इतनी पास बरामद मिला व मास्टरमाइंड के तत्काल पकड़े जाने के बावजूद भी इतनी देर से मामले का खुलासा क्यों हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |