दोस्त की पत्नी-साली और बेटी को लेकर भागा मौलाना… पहले पढ़ाया कलमा, फिर धर्मांतरण के बाद कर डाला कांड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक मौलाना पर तीन महिलाओं को कलमा पढ़ाने, फिर धर्मांतरण करके उन्हें लेकर फरार हो जाने का आरोप लगा है. आरोप खुद मौलाना के एक दोस्त ने लगाया है. मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस ने मौलाना सलमान शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है. उसकी तलाश के लिए सर्विलांस समेत दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

मड़ियांव क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में काम करने वाले शख्स ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात सीतापुर के सिधौली निवासी सलमान शेख से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और सलमान नियमित रूप से पीड़ित के घर आने-जाने लगा. पीड़ित के मुताबिक, कई बार जब वह काम पर होता था, तब भी सलमान उसके घर घंटों रुकता था. इस दौरान सलमान ने पीड़ित की पत्नी और साली को इस्लामिक शिक्षा देना शुरू कर दिया. पीड़ित ने बताया कि सलमान ने दोनों महिलाओं को कलमा पढ़वाया और धीरे-धीरे उनका व्यवहार बदलने लगा. दोनों पूजा-पाठ में रुचि लेना बंद कर चुकी थीं और अक्सर इस्लामिक बातें करती थीं. विरोध करने पर पत्नी और साली झगड़ने लगती थीं.

घर में सलमान का बढ़ता दखल

पीड़ित ने बताया कि उसने सलमान को घर आने से मना किया, लेकिन उसकी साली सलमान को अपना दोस्त बताकर बात टाल देती थी. पीड़ित को शक हुआ कि सलमान कुछ गलत इरादों से घर आ रहा है. एक बार पत्नी ने सलमान की बातों का जिक्र किया, जिसमें उसने धर्मांतरण के लिए मोटी रकम मिलने की बात कही थी, लेकिन बाद में पत्नी ने इस बात से इनकार कर दिया. पीड़ित का कहना है कि उसे अंदाजा नहीं था कि सलमान उसकी पत्नी, साली और मासूम बेटी को भ्रमित कर उनके साथ इतना बड़ा कदम उठा लेगा.

अपहरण और लापता परिवार

घटना एक हफ्ते पहले की है, जब पीड़ित काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी, साली और पांच साल की बेटी घर से गायब थीं. अलमारी खुली पड़ी थी, सामान बिखरा हुआ था और जेवर व नकदी भी गायब थी. पीड़ित ने सलमान और अपनी पत्नी व साली के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी फोन स्विच ऑफ थे. मोहल्ले वालों ने बताया कि सलमान को तीनों के साथ जाते हुए देखा गया था. इसके बाद पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर देकर सलमान शेख के खिलाफ FIR दर्ज कराई.

आरोपी मौलाना की तलाश

मड़ियांव थाने के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सलमान शेख के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सलमान, पत्नी, साली और बच्ची की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं, जिनमें सर्विलांस टीम भी शामिल है. पुलिस को शक है कि सलमान का कनेक्शन जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से हो सकता है, जिसके आधार पर जांच को और गहरा किया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |