‘आरिफ अंकल ने मेरे साथ…’, लखनऊ में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, मासूम ने रो-रोकर सुनाई स्कूल वैन के ड्राइवर की करतूत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है. स्कूल वैन चालक मोहम्मद आरिफ पर चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल ले जाते समय वैन में दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई. इसके बाद मां ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

फिर मां ने हिम्मत दिखाते हुए इंदिरानगर थाने में वैन चालक और स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, हरदोई के कोतवाली देहात निवासी एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ इंदिरानगर में रहती हैं. उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला इंदिरानगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था.

बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द

स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार ने बच्ची के लिए स्कूल वैन की व्यवस्था की थी. 14 जुलाई को जब बच्ची दोपहर में स्कूल से घर लौटी, तो वह काफी डरी और परेशान थी. मां ने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द है और वह बार-बार रो रही है. मां तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गईं, जहां बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की पुष्टि हुई. रोते हुए बच्ची ने मां को बताया कि सुबह स्कूल ले जाते समय वैन चालक मोहम्मद आरिफ ने उसके साथ ‘शैतानी’ की. बच्ची ने चालक की घिनौनी करतूत का खुलासा किया. बोली- आरिफ अंकल ने मेरे साथ गंदी हरकत की. मां के अनुसार, उस समय वैन में बच्ची अकेली थी. यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई.

आरोपी ने दी परिवार को धमकी

मां ने तुरंत स्कूल पहुंचकर प्रबंधक संदीप कुमार से शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब मां ने आरोपी चालक आरिफ से बात की, तो उसने धमकी दी कि अगर इस मामले को आगे बढ़ाया तो बच्ची को गायब कर देगा और पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. डराने-धमकाने के बावजूद मां ने हार नहीं मानी और बृहस्पतिवार को इंदिरानगर थाने में तहरीर दी.

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैन चालक मोहम्मद आरिफ और स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज किया है. मामले की जांच एसपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह को सौंपी गई है. पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी चालक आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बच्ची को डराया-धमकाया गया

पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के दौरान बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर डराया. इस वजह से मासूम दहशत में है और अभी भी सदमे से उबर नहीं पाई है. बच्ची ने बहुत मुश्किल से अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद यह मामला सामने आया. पुलिस के लिए वैन की बरामदगी अहम है, क्योंकि घटना उसी में हुई. एसीपी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर वैन की तलाश की जा रही है. पुलिस को शक है कि आरिफ पहले भी अन्य बच्चियों के साथ ऐसी हरकत कर चुका हो सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |