राजस्थान: गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?

राजस्थान के ब्यावर में आज सुबह तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में सेंदड़ा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई. जैसे ही लोको पायलट ने इंजन के पिछले हिस्से में धुआं देखा, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़े खतरे को टाल दिया.

हादसे के 6 घंटे बीतने के बाद भी अजमेर-ब्यावर ट्रैक पर संचालन बंद रहा. जानकारी के अनुसार, ब्यावर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन (अजमेर रेल मंडल) पर शनिवार को तीन बजे मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इंजन को ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग कर दिया.

लोको पायलट के साहसिक कदम से टला बड़ा हादसा

लोको पायलट ने फिर इंजन को थोड़ी दूर ले जाकर खड़ा कर दिया. लोको पायलट के इस साहसिक कदम से एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर आरपीएफ और सेंदड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. फिर दमकल विभाग को सूचना दी गई. इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

आखिरकार करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बता दें कि इस गरीब रथ का संचालन मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन के बीच किया जाता है. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे. वहीं रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन में आग लगने से कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है. सभी को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |