शाजापुर
—
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा शाजापुर, दुपाड़ा क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक आदि वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान उनके परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फाइटर, फर्स्टएड बॉक्स, इमरजेंसी गेट, कैमरा आदि चेक किए गये। इसके साथ ही 2 वाहनों को जप्त कर लालघाटी थाना की अभिरक्षा में रखा गया हैं।
#Madhyapradesh #JansamparkMP #shajapur