पैर पकड़ता हूं, बख्श दीजिए… बढ़ते अपराध पर बोले पप्पू यादव- बिहार को मरके बचाऊंगा

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में लगातार बढ़ रहे क्राइम और पारस अस्पताल गोलीकांड को लेकर बीजेपी और नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बिहार का सौदा करना बंद कर दीजिए. मैं पैर पकड़ता हूं. ये लोग बिहार के लिए गिद्ध हो गए हैं. बिहार को बख्श दीजिए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बीजेपी का शैडो बन कर सरकार चला रही है. मैं पूरे माफियाओं से अकेले लड़ रहा हूं.

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में आज की सरकार में लालू यादव से भी कई गुना ज्यादा क्राइम हो रहे हैं. अस्पतालों में दिनदहाड़े गोली चलाकर मरीजों को मार दिया जाता है. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है. बीजेपी के नेता और पदाधिकारी दोनों बिहार के क्राइम में इन्वॉल्व होते है. बीजेपी की पार्टी माफियाओं से भरी है.

इस बार के चुनाव में कानून व्यवस्था प्रमुख मुद्दा

पप्पू यादव ने कहा कि फिल्मी स्टाइल में पांच लोग पारस अस्पताल में खुलेआम एक मरीज को मार कर चले जाते हैं, लेकिन सरकार शांत रहती है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है. राहुल जी ने बिहार को क्राइम कैपिटल कहा है. सांसद ने कहा कि लालू जी का मामला 20 साल पहले था. आज के समय में क्या हो रहा है, किस तरह क्राइम बढ़ रहा है.

पहले का क्राइम अलग था आज का संगठित

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पहले का क्राइम अलग था और आज का क्राइम अलग है. यह एक संगठित क्राइम है. इस क्राइम में नेता और पदाधिकारी दोनों इन्वालमेंट हैं. उन्होंने कहा कि नेता का किचन और बेडरूम माफिया चला रहा है. उन्होंने कहा कि आज लालू के समय से कई गुना ज्यादा क्राइम है.

नीतीश नहीं बीजेपी चला रही है सरकार

पप्पू यादव ने एक ही नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में नीतीश की नहीं बल्कि बीजेपी और इंस्पेक्टर राज की सरकार है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने कभी सरकार चलाई ही नहीं, वह तो सिर्फ शैडो लोग चला रहे हैं. यादव ने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है.

‘मरके भी बिहार को बचाऊंगा’

सांसद ने कहा कि इन धमकियों कौन डरता है. मै तो मरने के लिए हूं. उन्होंने कहा कि मैं बिहार को मरके बचाऊंगा. महाराष्ट्र,असम, गुजरात में बिहारियों को मारा जा रहा है.उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से कौन मुख्यमंत्री होगा इसको लेकर नहीं सोच रहे अभी क्राइम पर सोच रहे हैं और विधानसभा नहीं चलने देंगे. यादव ने कहा कि तेजस्वी जी और हम सब मिलकर लड़ेंगे और एनडीए को हराएंगे.

चुनाव के समय बिहार की याद आती है

उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन ढाई करोड़ से ऊपर है. यहां पर चीनी मिल, सिगरेट फैक्ट्री, जूट फैक्ट्री सब बंद हो गई है. बिहार में गरीबी और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. जब चुनाव आएगा तो बिहार की याद आती है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए ये लोग गिद्ध हो गए हैं इसलिए सौदा करना बंद कर दीजिए. मैं पैर पकड़ता हूं. बिहार को बख्श दीजिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |