एक शक और टैक्सी ड्राइवर का साथ… लखनऊ पहुंचने से पहले बाल-बाल बच गई कोटा की लड़की, रजाक ने कर ली थी पूरी तैयारी

हैलो! मेरा नाम आदी है. लखनऊ से हूं. आपको देखते ही… कुछ ऐसी ही चिकनी-चुपड़ी बातें करके एक मुस्लिम युवक ने राजस्थान के कोटा की रहने वाली नाबालिग लड़की से दोस्ती की. लड़की भी उसकी बातों में आ गई. इस बात से बेखबर कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए. फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ. जल्द ही दोनों में अफेयर भी शुरू हो गया.

फिर लड़के ने एक दिन अचानक कहा कि मैं तुमसे मिलने आ रहा हूं. लड़की भी खुश हो गई. वहां से फिर बहला फुसलाकर छात्रा को अपने साथ लखनऊ ले जाने लगा. लड़की भी उसके साथ जाने को तैयार हो गई. टैक्सी भी लखनऊ से मंगवाई गई थी. रास्ते में ही छात्रा को लड़के पर कुछ शक सा हुआ. क्योंकि लड़के ने उसके मोबाइल से सिम लेकर तोड़ दी थी. लड़की ने चुपके से टैक्सी ड्राइवर से मदद मांगी. टैक्सी ड्राइवर ने भी लड़की की मदद की और वो उसे पास के थाने में ले आया. यहां फिर उस लड़के की सारी पोल पट्टी खुल गई. जिसके बाद युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

…ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके

मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का है. आरोपी ने कोटा से लखनऊ जाने के लिए टैक्सी किराए पर बुक कर मंगवाई थी. रास्ते में उसने छात्रा का मोबाइल और सिम लेकर तोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो. एसआई भंवरलाल ने बताया- लखनऊ के रहने वाले रजाक नाम के युवक ने कोटा की नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम (आदि) नाम से दोस्ती की. आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर 11 जुलाई को अपने साथ लखनऊ ले जा रहा था. झांसी पहुंचते ही नाबालिग छात्रा को शक हुआ. उसने ड्राइवर से मदद मांगी. ड्राइवर ने भी उसकी मदद की और टैक्सी को झांसी थाने लेकर पहुंचा. यहां से कोटा पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी रजाक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. आरोपी कि उम्र असली 25 साल, इंस्टाग्राम पर 18 साल बताई थी.

छात्रा को परिजनों के पास सौंपा

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक रजाक ने धर्म बदलकर आदि नाम से छात्रा से इंस्टाग्राम पर बात की थी. आरोपी युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था. छात्रा को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां पर पुलिस ने उसके बयान लिए. इसके बाद समिति ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |