अब्बू कहती थी इसलिए मार दिया… 4 साल की अमायरा की हत्या, सौतेला पिता बना कातिल

मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र में रहने वाली चार साल की बच्ची अमायरा शेख कुछ दिनों से लापता थी. मंगलवार को कोलाबा के ससून डॉक के पास समुद्र में उसका शव मिला. स्थानीय मछुआरे ने शव देखा और उसे अपने नाव से बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि बच्ची की मौत किसी दुर्घटना में हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्ची की हत्या हुई है. पहले उसे गला घोटकर मारा गया, इसके बाद शव समुद्र में फेंका गया था. बाद में पुलिस ने लापता बच्चों की सूची खंगाली तो पता चला कि बच्ची को लेकर एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में लापता का मामला दर्ज है.

आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्ची के सौतेले पिता इमरान शेख को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पता चला है कि बच्ची का नाम अमायरा शेख है, उसकी उम्र चार साल थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमायरा की मां नाजिया हाल ही में अपने पहले पति से अलग हो गई. इसके बाद उन्होंने इमरान शेख से शादी की थी. बच्ची उसकी संतान थी और दोनों एंटॉप हिल में रहते थे. सूत्रों के अनुसार, बच्ची अपने सौतेले पिता को अक्सर अब्बू कहकर बुलाती थी, जो कि इमरान को नागवार गुजर रहा था.

आरोपी से था परिवारिक विवाद

इमरान शेख पर आरोप है कि उसने बच्ची को दक्षिण मुंबई ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को समुद्र में फेंक दिया. सूत्रों का कहना है कि आरोपी का परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था. वह अपने ससुराल वालों से झगड़ा करता था. मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है. साथ ही आगे की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |