बिहार: वोटर लिस्ट से नाम काटने के पहले चुनाव आयोग देगा मौका, जमा कर सकेंगे कागज

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता पुनरीक्षण अपडेट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से इसको लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो वहीं चुनाव आयोग इसको लेकर एक और नया अपडेट जारी किया है. इस नए अपडेट में आयोग ने बताया कि नाम कटने से पहले नोटिस दिया जाएगा. इसके साथ ही दस्तावेज देने का मौका दिया जाएगा.

चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि मतदाता पुनरीक्षण अपडेट में मतदाताओं को पहले नोटिस दिया जाएगा. आयोग मतदाता सूची से नाम काटने के पहले नोटिस भेजेगा. इसके साथ ही 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाले प्रारूप में किसी का नाम नहीं काटा जाएगा.

आयोग की तरफ से कहा गया कि मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने का मौका दिया जाएगा. गणना प्रपत्र जमा करने वाले सभी मतदाताओं का नाम प्रारूप प्रकाशन में शामिल होगा.

BLO कर रहे लापरवाही

मतदाता पुनरीक्षण मामले में BLO की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इनकी लापरवाही की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. रिपोर्ट में पाया गया कि कई बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सभी के घर नहीं जा रहे हैं, खुद फॉर्म भर रहे हैं, और आवश्यक दस्तावेज नहीं मांग रहे हैं. कई जगहों पर केवल अंगूठा लगवाकर सत्यापन किया जा रहा है, और मोबाइल पर दस्तावेज देखकर भी सत्यापन हो रहा है. अब तक सौ से ज्यादा BLO पर कार्रवाई की जा चुकी है. अकेले पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में ही 35 BLO के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

पुनरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासाX

इस पुनरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कई जिलों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में, बांग्लादेश और नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल पाए गए हैं. इससे सियासी माहौल गरम हो गया है. चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं और फर्जी मतदाताओं को बख्शा नहीं जाने की चेतावनी दी है. 31 जुलाई 2025 तक मतदाता सूची में सुधार कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |