जिन क्षेत्रों में ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल रहे हो वहां जागरूकता कार्यक्रम चलाए- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर, 20 अगस्त 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण जिन क्षेत्रों में ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल रहे हो वहाँ जागरूकता के लिए गतिविधियाँ चलाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों को दुरभाष से दिये। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शुभम गुप्ता, एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहसीन खान, डीपीएम श्री लालसिंह भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सभी पॉजिटिव एक्टिव केसेस के एक-एक मरीज की समीक्षा करते हुए उनके संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। शाजापुर के गवली मोहल्ले एवं शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, इसलिये इन क्षेत्रों में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियाँ चलाएं। अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इन क्षेत्रों में नगरपालिका, स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगाएं। जो व्यक्ति एवं दुकानदार मास्क नहीं पहन रहे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं उनका चालान बनाए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन कम से कम 200 सेम्पल कलेक्ट करें।

जो पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद निगेटिव आए हैं उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करें। सिविल सर्जन डॉ. गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव से निगेटिव आए मरीज एक माह के पश्चात 4 माह तक अपना प्लाज्मा या रक्त दान कर सकते हैं। रक्त दान के पूर्व सभी मरीजों के आवश्यक परीक्षण भी कराएं। ऐसे रक्तदान दाताओं की लिस्ट भी तैयार रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे रक्त प्राप्त किया जा सके। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के सर्वे कार्य की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। उल्लेखनीय है कि जिले में 18 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र के हाई रिस्क केटेगरी के व्यक्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में इन व्यक्तियों को शुगर, हार्ट, किडनी, केंसर, टीबी, रक्तचाप एवं अन्य बीमारियां तो नहीं है यहं देखा जा रहा है। जिले में पहले किये गये सर्वे के अनुसार 9238 घर है जिनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5313 व्यक्ति हैं। इनमें से विगत दो दिन में 1056 व्यक्तियों का सर्वे कर लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |