एक सौतेली बेटी, जिसने अपने पिता को झूठे रेप केस में फंसाया, दो साल जेल में बिताए; हैरान कर देगी कहानी

उत्तराखंड के रानीखेत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी को डांट दिया. इससे नाराज होकर सौतेली बेटी ने पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया. इस केस में पिता दो साल तक जेल में रहा. मामले पर सुनवाई करते हुए गुरुवार यानी 11 जुलाई को न्यायाधीश श्रीकांत ने बेटी की कहानी को झूठा करार देते हुए पिता को निर्दोष बताया.

अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला जून 2023 का है. रानीखेत कोतवाली में एक 17 साल की किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. उसका कहना था कि मां ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से उनका सौतेला पिता साथ रहता था.

झगड़े के बाद पिता पर लगाया झूठा आरोप

आरोप था की पिता का उसकी दीदी के झगड़ा हो गया जिससे वह घर से चली गई. उसी बात का फायदा उठाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसका कहना था कि जब इसके बारे में सौतेले भाई से बताई तो पिता ने उसके साथ मार-पीट की और जान से मारने की धमकी दी.

इस सबके बाद पुलिस ने किशोरी के कथित बयान पर मामला दर्ज कर लिया. साथ ही सौतेले पिता पर कई मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. इन सबके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पिता पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा पाया, जिसके बाद कोर्ट ने पिता को बरी कर दिया. बेटी के द्वारा लगाये गये संगीन आरोप के चलते पिता एक साल 11 महीने से जेल में बंद रहा.

सगी मां ने आरोप को बताया गलत

किशोरी के बताये अनुसार जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे. इसमें पीड़ित की मां, सौतेले पिता, सौतेली बहन, और दो सौतेले भाई शामिल है. इन सब ने पूछताछ व गवाही के दौरान उसके साथ किसी भी तरह के प्रताणना व दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है.

लैब रिपोर्ट निगेटिव

मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया था, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आया. लैब की रिपोर्ट में शारीरिक संबंध बनाए जाने का कोई भी सबूत नहीं मिला. साथ ही सगी मां समेत परिवार के सदस्यों ने भा घटना से इनकार किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |