राधिका ने मान ली थी पापा की बात, फिर क्यों कर दी बेटी की हत्या, 15 दिन तक सोया भी नहीं

हरियाणा के चर्चित राधिका यादव हत्याकांड में फिर से नया खुलासा हुआ है. टेनिस प्येलर राधिका के पापा दीपक ने पुलिस पूछताछ में अब नए राज उगले हैं. सूत्रों के मुताबिक, दीपक हत्या से पहले 15 दिन तक बेचैन रहा. वो घर पर किसी से बात नहीं करता था. रात को सोता तक नहीं था. राधिका ने तब पापा की काउंसलिंग भी की थी. उसने दीपक के दबाव के चलते अपने सोशल मीडिया एकाउंट भी डिलीट कर दिए थे.

दीपक बार बार राधिका को एकेडमी बंद करने को बोलता था. लोगो के ताने से परेशान रहता था दीपक. राधिका ने कई बार दीपक को भरोसा रखने के लिए बोला. दरअसल, दीपक लोगों की कही बातों से परेशान था. दीपक को लोग बेटी की कमाई पर ताने देते थे. जब दीपक ने राधिका को एकेडमी बंद करने के कहा तो उसने यकीन दिलाया कि वो उनके पैसे बर्बाद नहीं होने देगी.

राधिका अपने पिता दीपक को कहती थी- आपने मेरे ऊपर ढाई करोड़ खर्च किए हैं. मैं उन पैसों को बर्बाद नही होने दूंगी. अपनी प्रतिभा से बच्चो को टेनिस के लिए ट्रेन करूंगी. आप लोगों के तानों की परवाह मत करो. उनका तो काम ही है ये सब कहना. आप बस अपनी बेटी पर भरोसा रखो.

पुलिस ने बरामद किए जिंदा कारतूस

राधिका मर्डर मामले में आरोपी पिता ने कई दिन से हत्या की बड़ी साजिश रची थी. पूरी प्लानिंग के साथ फिर आरोपी ने अपनी बेटी को गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मार डाला. पुलिस ने रेवाड़ी के पास से जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. ऐसा नहीं था कि अचानक आरोपी पिता और बेटी का झगड़ा हुआ था. हत्या वाले दिन राधिका की मां का जन्मदिन भी था और राधिका मां के लिए किचन में कुछ स्पेशल खाना भी बना रही थी.

कई बार हो चुकी थी दोनों के बीच बहस

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पिछले 15 दिनों में पिता और बेटी के बीच कई बार बहस हो चुकी थी. साजिश के तहत ही राधिका के भाई को दीपन ने पहले ही घर से बाहर भेज दिया था. क्योंकि भाई घर पर रहता तो दीपक हत्या नहीं कर पाता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |