बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. उनके इस ऐलान के बाद से ही चुनावी हलचल तेज हो गई है. चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. वहीं, चुनाव को अपने हित में करने के लिए अहम दांव खेला है.

बिहार सरकार राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देगी, 100 यूनिट तक हर परिवार को मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई गई है. ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है. कैबिनेट में बहुत जल्द इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा.

नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान

चुनावी साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को नीतीश सरकार बड़ी राहत देगी. लाखों उपभोक्ताओं को सीधा इससे फायदा होगा. 100 यूनिट फ्री बिजली से सीधे ही परिवारों को मदद मिलेगी और उनके बिजली बिल में उनको राहत होगी. नीतीश सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा और उन्हें हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत करने का मौका देगा.

हालांकि, अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं, इसी बैठक में इस योजना को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहता है, तो जल्द ही बिहार के लाखों परिवारों को बिजली के बिल में बड़ी राहत मिलेगी.

चुनाव से पहले सरकार का अहम दांव

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सभी पार्टियां दम-खम लगा रही है. अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई है. इसी बीच नीतीश सरकार के इस दांव को चुनाव के चलते भी अहम माना जा रहा है. जहां वो सीधे तौर पर परिवारों को साधने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, विपक्ष भी इस योजना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने की तैयारी में है.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

इस योजना के साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से बिजली के बिल से राहत देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पहले से ही चलाई जा रही है. इस योजना का फाएदा लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए. साथ ही, एक घर होना चाहिए, जिसकी छत पर पैनल लग सकें. साथ ही उसके पास बिजली कनेक्शन हो और पैनलों के लिए पहले से कोई सब्सिडी न मिल रही हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |