श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू, हेल्थ चेकअप के बिना नहीं मिलेगी अनुमति; श्रद्धालुओं रखें इन बातों का ध्यान

उत्तर भारत की सबसे कठिन यात्राओं में से एक हिमाचल प्रदेश की श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से शुरू हो रही है. यह यात्रा 25 जुलाई तक चलेगी. इस यात्रा के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है. श्रद्धालुओं को बिना स्वास्थ्य जांच के इस यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा. श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच व पंजीकरण सिंहगाड़ बेस कैंप में किया जाएगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है और 5 बेस कैंप बनाए गए है. इसमें सिंहगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी व पार्वती बाग बेस कैंप शामिल हैं. करीब 32 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करके 18570 फीट की ऊंचाई के बाद श्रीखंड महादेव के दर्शन होते हैं.

यात्रियों कि सुविधा के लिए सुरक्षा बलों कि तैनाती

यात्रा शुरू होने से पहले बुधवार शाम 8 बजे सिंहगाड़ बेस कैंप में संध्या आरती की गई. इसके बाद गुरुवार को मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग में पुलिस जवानों सहित अन्य रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है.

800 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति

एसडीएम निरमंड मनमोहन ने कहा कि अब तक 5200 से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. पहला जत्था गुरुवार सुबह 5 बजे सिंहगाड़ से रवाना होगा. हर जत्थे में 150 से 200 श्रद्धालु शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि बेस कैंप सिंहगाड़ से प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच के बाद अधिकतम 800 श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी.

यात्रा के दौरान पेयजल, स्वच्छता बनाए रखने के लिए मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम किया गया है. इसके अलावा निजी टेंट संचालकों को भी शौचालय लगाने के लिए कहा गया है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को लेकर समुचित इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा सामान्य रूप से संपन्न हो सके.

यात्रा के लिए जरूरी सुझाव

यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. वहीं लोगों के सलाह दी गई है कि वो अकेले यात्रा करने से बचें. अपने सथियों और सगे संबंधियों के साथ ही यात्रा करें. यात्रा के दौरान चढ़ाई धीरे-धीर चढ़े, सांस फूलने के दौरान रुक जाएं. यदि किसी तरह की कोई समस्या हो तो उससे संबंधित दवाईयां अपने साथ ले जाए. साथ ही अपने साथ छाता, ग्लूकोज, ड्राई फ्रूट, गर्म कपडे़, जूते, टार्च व अन्य जरूरी सामान ले जाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |