बिजली की समस्या सुन ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने वाले ऊर्जा मंत्री ने लिया एक्शन, Video वायरल होने पर खूब हुई थी फजीहत

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो बिजली की शिकायत को नजरअंदाज करते हुए जयश्रीराम का नारा लगाते दिखे थे. जौनपुर से इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी खूब फजीहत हुई थी. मगर अब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली समस्या पर एक्शन जरूर ले लिया है. उन्होंने विद्युत तकनीशियन उमांकर यादव को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया.

मंत्री जी ने पोस्ट पर लिखा- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बिजली कभी आती थी तो सुखद घटना मानी जाती थी और समाचार बनता था. अब 24 घंटे में कभी-कभी स्थानिक कारणों से बिजली जाती है तो अप्रिय मसला और समाचार बनता है. और उसमें भी व्यवस्था से ज्यादा किसी न किसी बबूल रूपी कर्मचारी की वजह से ही जनता को परेशानी होती है.

आगे लिखा- कल (गुरुवार) सुल्तानपुर जिले के सूरापुर (बिजेथुआ हनुमान धाम) क्षेत्र से गुजरते हुए ध्यान में आया कि अन्य जिलों के साथ सुल्तानपुर जिले में बरसात कम पड़ने के कारण कृषि और घरेलू लोड बढ़ा है. विभाग द्वारा उसे पूरा करने का प्रयास निरंतर जारी है. परंतु कुछ कर्मचारी शासन की इस भावना एवं मंशानुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं. लोगों ने इस दिशा में शिकायत भी की. जांच के उपरांत उमांकर यादव तकनीशियन विद्युत, कादीपुर विद्युत वितरण उपखंड को निलंबित कर दिया गया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है. जय बजरंगबली की.

क्या हुआ था मसला?

दरअसल, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जौनपुर से सुल्तानपुर जा रहे थे. इस दौरान सूरापुर कस्बे में व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर उनसे अपनी शिकायत बताई. व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कहा- कस्बे में सिर्फ तीन से चार घंटे बिजली मिलती है व्यापारी परेशान हैं केवल तीन घंटे बिजली आ रही है.. एसडीओ बोर्ड लगाकर बैठा है कि 11 बजे से 3 बजे तक ही बिजली मिलेगी. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने व्यापारियों की शिकायत का जवाब देने की बजाय उन्हें नजरअंदाज कर दिया और जय श्रीराम-जय बजरंग बली का जयकारा लगाकर आगे बढ़ गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

मंत्री को बताईं समस्याएं

सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर अपनी समस्याएं बताई थी. इस दौरान चार सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया था, जिसमें सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने, उसके जर्जर तारों को बदलने के साथ ही सूरापुर व करौदीकला में लगे पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 10-10 एमवीए करने, बाजार का फीडर गांव के फीडर से अलग करने की मांग की गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |