सौतेली मां को लेकर भाग गया बेटा, शादी भी की, पिता का छलका दर्द, बोले- मेरे सारे अरमान अधूरे रह गए

मां-बेटे का रिश्ता बेहद पवित्र होता है, मगर कुछ लोग इसे शर्मसार करने में भी परहेज नहीं करते. हरियाणा के नूंह से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की बीवी की मौत हो गई तो उसने दूसरी शादी कर ली. लेकिन शख्स के होश तब फाख्ता हो गए, जब उसे पता चला कि नई बीवी को उसी का बेटा भगा ले गया है. पीड़ित ने थाने में जाकर तहरीर दी. पुलिस इस केस की जांच में जुटी है. उधर, पूरे गांव में इस लव स्टोरी की चर्चा हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, पहले बेटा अपनी सौतेली मां को कोर्ट लेकर गया. वहां दोनों ने कोर्ट मैरिज की. उसके बाद दोनों फरार हो गए. पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं.

पीड़ित ने बताया- मेरी पत्नी की मौत हो गई थी. पहली पत्नी की मौत के बाद मैंने दूसरी शादी की. फिर अपने नाबालिग बेटे के साथ घर में रहने लगा. इस दौरान नाबालिग बेटे और सौतेली मां में प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर लेने का फैसला किया. और हमें इसकी भनक तक नहीं लगी. दोनों घर से गहनें और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए और कोर्ट में शादी कर ली.

शख्स ने बताया कि उनका बेटा अपनी सौतेली मां के पैर छूता था, लेकिन पता नहीं कब दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और दोनों घर से फरार हो गए. पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों घर से 30 हजार रुपए, गहने और कई कीमती सामान लेकर भागे हैं.

मामले पर क्या बोली पुलिस?

जब शख्स अपनी पत्नी और बेटे की शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस को बताया कि बेटा नाबालिग है. ऐसे में दोनों की कोर्ट में हुई शादी गैरकानूनी है. हालांकि, पुलिस ने शख्स के दावे को खारिज करते हुए कहा कि दोनों कोर्ट में अपने बालिग होने के सबूत दिए हैं और अब दोनों की शादी हो गई है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |