वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा… नदी में समा गई कई गाड़ियां, 2 की मौत

गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में टूट गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि इस घटना में कितने लोग नदी में गिरे. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि दो ट्रक, कार, दोपहिया वाहन समेत कई वाहन नदी में समा गए.

पुल पर एक ट्रक बीचोंबीच लटका हुआ है. नदी का तल बड़ा होने की वजह से अंदर कितने वाहन थे. इसकी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है. नदी में फंसे वाहनों और लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अग्निशमन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची है. गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे लोगों की तलाश की जा रही है. पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए. दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए. हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है.

 

43 साल पुराना था गंभीरा पुल

जानकारी के मुताबिक यह बात सामने आई है कि सौराष्ट्र से आने वाले बड़े वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, वडोदरा कलेक्टर के अनुसार, यातायात के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया गया है. महिसागर नदी पर बना यह पुल 43 साल पहले बना था. गंभीरा पुल, जिसे सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है. इसे मरम्मत की ज़रूरत थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं हुई. पुल के बगल में एक नया पुल बनाने की योजना बनाई गई है.

लंबे समय से हिल रहा था पुल

नए पुल को मंज़ूरी मिलने के बावजूद इसका काम शुरू नहीं हुआ है. मानसून शुरू होने से पहले भी कोई सतर्कता नहीं दिखाई गई. पुल जर्जर होने के बावजूद इसे यातायात के लिए बंद नहीं किया गया. आरोप है कि पुल लंबे समय से हिल रहा था और लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी. लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया और वक्त रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |