छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, जाति देखकर लगाता था लड़कियों का रेट… कराता था धर्मांतरण

पहले छांगुर बाबा की गिरफ्तारी और अब उसकी कोठी पर बुल्डोजर की कार्रवाई. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में छांगुर बाबा के नाम से मशहूर जलालुद्दीन की कोठी पर बुलडोजर चल गया है. अवैध रूप से धर्मांतरण करवाने का मास्टरमाइंड छांगुर की कोठी पर नोटिस चिपकाया गया था. नोटिस में 7 दिन का समय दिया गया था. छांगुर की ये कोठी बलरामपुर के उतरौला में थी. इस कोठी पर तहसीलदार ने नोटिस चिपकाया था.

नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अवैध अतिक्रमण हटाए, अन्यथा कोठी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा. अब इस कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया है. यह कोठी ग्राम सभा की जमीन पर बनी थी. ये मधपुर की गाटा संख्या 337/370 की 0.0060 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी.

नोटिस में किसी और का नाम

नोटिस चिपकाने के लिए उतरौला तहसील के अधिकारी पुलिस के साथ मधपुर गांव में छांगुर की कोठी पर पहुंचे थे. प्रशासन के अनुसार, यह कोठी ग्राम सभा की जमीन पर है. ये मधपुर की गाटा संख्या 337/370 की 0.0060 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई है.

नोटिस में कहा गया है कि बेदखली का आदेश पारित हो चुका है. अगर 7 दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा. कोतवाली प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि एटीएस और अन्य उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है.

जाति देख लगाता था लड़कियों का रेट

यूपी एटीएस ने हाल ही में छांगुर बाबा और उनकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है. इसी के साथ अवैध धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. आरोप है कि छांगुर गरीब और असहाय लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था. इसमें बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियां शिकार होती थीं.

वो अलग-अलग जातियों की लड़कियों के लिए अलग-अलग रेट तय करता था. इसमें ब्राह्मण और क्षत्रिय लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये तक की राशि दी जाती थी. इसके लिए उसे विदेशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिलने की बात भी सामने आई है.

मुंबई से बलरामपुर तक की साजिश

एटीएस के मुताबिक, छांगुर ने मुंबई के नवीन रोहरा और उनकी पत्नी नीतू को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया. उन्हें बलरामपुर लाया. नीतू को नसरीन और नवीन को जमालुद्दीन के नाम से जाना जाने लगा.

नवीन को पहले ही 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में यह भी सामने आया कि छांगुर ने एक साल में विदेशी फंडिंग से करोड़ों की संपत्ति बनाई. इसमें शोरूम, बंगले और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

कोर्ट के क्लर्क की पत्नी पार्टनर

छांगुर का कनेक्शन उतरौला के एक न्यायालय क्लर्क राजेश उपाध्याय से भी उजागर हुआ है. जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर छांगुर और अहमद नाम के व्यक्ति के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी. इस दौरान छांगुर की मुलाकात लिपिक राजेश से हुई. राजेश ही उसके मुकदमों में पैरवी करता था.

इसके बाद पुणे में 16 करोड़ रुपये की जमीन खरीद के एग्रीमेंट में राजेश की पत्नी संगीता को हिस्सेदार बनाया. इसमें मुनाफे का हिस्सा देने की बात थी. हालांकि, राजेश ने इससे इनकार किया है. इसके बावजूद एटीएस ने उन्हें और उनकी पत्नी को इस मामले में आरोपी बनाया है. एटीएस जल्द पूछताछ करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |