न्यू इंडिया बैंक घोटाला: वांटेड आरोपी पवन जायसवाल लखनऊ से गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ रुपए के घोटाले में मुंबई पुलिस की आर्थिक गुन्हे शाखा (EOW) ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में फरार चल रहे वांटेड आरोपी पवन अमर सिंह जायसवाल (उम्र 47) को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक गुन्हे शाखा की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है. आज आरोपी पवन जायसवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पवन जायसवाल की भूमिका आरोपी राजीव रंजन पांडेय से पूछताछ के दौरान सामने आई थी. राजीव पांडेय ने अपने हिस्से के 7.50 करोड़ रुपए में से 3.50 करोड़ रुपए पवन जायसवाल को दिए थे.

राजीव पांडेय की गिरफ्तारी

पवन जायसवाल मूल रूप से झारखंड के चक्रधरपुर का रहने वाला है और वहीं बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता था. राजीव पांडेय की गिरफ्तारी के बाद से पवन फरार हो गया था और लखनऊ में अपने परिवार के पास छिपकर रह रहा था. ईओडब्ल्यू की टीम दो महीने से उसकी तलाश कर रही थी.

122 करोड़ रुपए का घोटाला

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी और बेंक में अधिकारी रहे हितेश मेहता ने 122 करोड़ रुपए के घोटाले में से 15 करोड़ रुपए की अवैध रकम को वैध फंड में बदलने की कोशिश की थी. इसके लिए उसने अजय सिंह राठौड़ और राजीव रंजन पांडेय की मदद ली थी. दोनों ने 22 करोड़ रुपए लौटाने का झांसा देकर मेहता से 15 करोड़ रुपए लिए, और फिर उसे आपस में बराबर बांट लिया. राजीव पांडेय ने अपने हिस्से से 3.50 करोड़ रुपए पवन जायसवाल को दिए थे.

अजय सिंह राठौड़ की तलाश

ईओडब्ल्यू अब इस मामले में एक और मुख्य आरोपी अजय सिंह राठौड़ की तलाश कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में हितेश मेहता ने काला धन सफेद करने के लिए सतारा के एक गिरोह से संपर्क किया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते यह डील नहीं हो सकी. इसके बाद उसने सीधे अजय राठौड़ से संपर्क साधा. घोटाले की जांच जारी है और कई अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |