पति से मिला टॉर्चर, मुस्लिम बॉयफ्रेंड निकला उससे भी दो कदम आगे… दो बच्चों की मां का किया ये हश्र

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ रह रही मीरा की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मीरा के चार साल के बेटे ने ही बताया कि उसकी मां को उसी के सामने मामा (प्रेमी) ने मारा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस मीरा के प्रेमी गुड्डू और पति पवन, दोनों की तलाश में जुटी है

दरअसल, पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर रिछौला गांव की रहने वाली मीरा शर्मा (30) की शादी करीब आठ साल पहले पवन नाम के युवक से हुई थी. शादी के शुरुआती साल ठीक चले, लेकिन बाद में दोनों में झगड़े बढ़ने लगे. एक साल पहले झगड़ा इतना बढ़ गया कि मीरा अपने चार साल के बेटे गोविंदा को लेकर पवन का घर छोड़कर मायके चली आई. मायके में कुछ दिन रहने के बाद मीरा ने बरेली के रामगंगा नगर सेक्टर-7, ब्लॉक-8 में एक क्वार्टर किराए पर लिया. यहां शाहजहांपुर के रहने वाले गुड्डू उर्फ आशिक के साथ रहने लगी. बताया जाता है कि गुड्डू दूसरे समुदाय का है. पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पिछले कुछ महीनों से साथ में रह रहे थे, लेकिन इनके बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था.

कमरे में मिला शव, पड़ोसियों को हुआ शक

पड़ोसियों ने देखा कि मीरा के कमरे का दरवाजा सुबह से बंद है. उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जब ज्यादा देर तक दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. मीरा का शव कमरे में पड़ा था. उसका चेहरा सूजा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान थे. देखकर साफ लग रहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है.

बेटे ने बताया- मामा ने मम्मी का गला दबाया

पुलिस को कमरे में ही मीरा का चार साल का बेटा गोविंदा भी मिला. वह डरा-सहमा कोने में बैठा था. पुलिस ने जब उससे पूछने की कोशिश की तो वह घबराया हुआ था. पास की महिलाओं ने उसे गोद में लिया और प्यार से बात की, तब उसने धीरे से कहा मामा ने मम्मी का गला दबाया. बच्चे की बात सुनकर पुलिस को शक और गहरा गया कि मीरा की हत्या उसके प्रेमी गुड्डू ने ही की है. पड़ोसियों ने भी बताया कि रात को उनके कमरे से झगड़े की आवाजें आ रही थीं.

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

पुलिस ने मीरा के मायके और ससुराल वालों को सूचना दी. दोनों तरफ से लोग बरेली पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मीरा की गला दबाकर हत्या की गई है. उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के कई निशान थे. डॉक्टरों के मुताबिक मीरा की मौत करीब 20 घंटे पहले, यानी गुरुवार रात को ही हो गई थी.

पति भी संदेह के घेरे में, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मीरा का पति पवन भी कभी-कभी उसी क्वार्टर में आता-जाता था. कई बार पवन और मीरा में झगड़ा हुआ. एक-दो बार तो पवन अपने बेटे को जबरदस्ती लेकर चला गया था, लेकिन बाद में मीरा फिर से बेटे को वापस ले आई. मीरा का बड़ा बेटा अब भी पवन के पास ही रह रहा है.

इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि फिलहाल गुड्डू को हत्या का मुख्य आरोपी मानकर उसकी तलाश की जा रही है. लेकिन पति पवन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है. इसलिए पुलिस पवन को भी ढूंढ रही है ताकि उससे भी पूछताछ की जा सके.

पुलिस का बयान

इंस्पेक्टर ने बताया कि यह महिला की हत्या का मामला है. फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए गए. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी गुड्डू फरार है, उसका मोबाइल भी बंद है. पति पवन की भी तलाश की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले में जल्दी खुलासा किया जाएंगा.

.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |