74 KM लंबा ये एक्सप्रेसवे करवाएगा गंगा-यमुना का मिलन! 56 गांवों की बदल जाएगी किस्मत

गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक और एक्सप्रेसवे बनना है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की प्रकिया तेज हो गई है. इसके लिए 74.3 किलोमीटर ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की जमीन की मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है. यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 56 गांव से होकर गुजरेगा. इसे नोएडा फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा.

इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर होगी. यह एक्सप्रेसवे 44.3 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेसवे पर, जबकि 24.8 किलोमीटर यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा. यह बुलंदशहर के सियाना से शुरू होकर नोएडा सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास आकर खत्म होगा. पहले इसकी लंबाई 83 किलोमीटर थी, लेकिन रूट के एलाइंमेंट के बाद इसेसेक्टर-21 में जोड़ने की तैयारी की गई है. इस एलाइंमेंट के बाद रूट की लंबाई करीब 8.7 किलोमीटर कम हो गई है.

एक्सप्रेसवे में 4000 करोड़ की लागत

इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में गौतमबुद्ध नगर के 8 गांव, जबकि बुलंदशहर के 48 गांव की जमीन शामिल होगी. यह परियोजना करीब 4000 करोड़ रुपये में पूरी की जाएगी. जमीन की मार्किंग के बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने योजाना के अंतर्गत आने वाले जमीन की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है. यूपीडा ने कहा- यदि लिंक एक्सप्रेसवे की जमीन का खरीद-फरोख्त हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यहां से होगी सीधी कनेक्टिविटी

लिंक एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे की राह आसान हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी, जिसके चलते नोएडा एयरपोर्ट का भी उपयोग भी बढ़ जाएगा. इसके अलावा लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28, सेक्टर-29, सेक्टर-32, सेक्टर-34 से सीधा कनेक्टिविटी होगा, जिससे कार्गो के वाहनों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |