कहीं राहत तो कहीं आफत… पूरे देश में 9 दिन पहले आया मानसून, उत्तराखंड-हिमाचल के लिए रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

मानसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में पहुंच गया है. इस तरह से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए पूरे देश को कवर कर लिया है. मानसून ने 9 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है. देश में मानसून आने की संभावित तारीख 8 जुलाई होती है. हालांकि दिल्ली में पिछले साल मानसून एक दिन पहले 28 जून को आ गया था.

सैटेलाइट इमेज में भारत के ज्यादातर हिस्सों में बादल नजर आ रहे हैं. नॉर्थ वेस्ट इंडिया और उसके आपस के इलाके ओडिशा, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादा बादल हैं. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, वेस्ट यूपी और दिल्ली एनसीआर में सभी जगह बादल छाए हुए हैं. मानसून टर्फ नॉर्थ में है क्योंकि आज पूरा भारत कवर हो गया है. वैसे इसे ईस्ट वेस्ट टर्फ कहते हैं.

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बाद से यह सबसे जल्दी मानसून है, जिसने पूरे देश को कवर किया है. मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल में शुरू होता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है. इस साल मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद से इसका सबसे पहले आगमन था.

मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट (12 सेंटीमीटर से ज्यादा और तेज बारिश का अनुमान) जारी किया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही ओडिशा और झारखंड के लिए भी रेड अलर्ट है. वेस्ट बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट है.

दिल्ली एनसीआर में आज और कल हल्के से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. दो दिन बाद बहुत हल्की बारिश हो सकती है. बारिश न होने पर उमस होने पर गर्मी ज्यादा महसूस होगी. IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी, ‘मानसून अब पूरे देश में सक्रिय हो चुका है. इसमें वो क्षेत्र भी शामिल हैं, जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्से, जहां अब तक बारिश नहीं पहुंची थी. आने वाले दिनों में खासतौर पर उत्तर भारत जैसे कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. आज ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जहां, 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की चेतावनी है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

 

इस बार कैसी होगी बारिश?

मानसून सीजन में इस बार बारिश के सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है. उत्तराखंड में बरसात आफत बनकर बरस रही है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी एक दो दिन में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए मौसम निदेशक ने भी पहाड़ और मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन SDRF और स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं. आपदा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, जहां, 24 घंटे मॉनिटरिंग करते हुए मिलने वाली सूचनाओं पर क्विक रेस्पॉन्स किया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |