परिवार वाले गए आकामौला की वाअज सुनने, पीछे से बदमाशों ने घर में कर दिया हाथ साफ,शाजापुर में नई सड़क पर वारदात

शाजापुर. मातमी पर्व मोहर्रम में शाजापुर में भी बोहरा समाजजनों को धर्मगुरु के प्रवचनों सीधा प्रसारण सुनने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नईसड़क पर रहने वाले दो भाइयों का परिवार भी प्रवचन सुनने गया था। इसी दौरान दिनहादड़े बदमाशों ने उनके घरों को निशाना बनाया। बदमाश आभूषण और नकदी चोरी करके फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नईसड़क मुय मार्ग पर बोहरा समाज के मुफद्दल और कुतुबुद्दीन बोहरा का मकान है। दो मंजिला मकान में भूतल पर दुकान हैं। प्रथम मंजिल पर एक भाई रहता है। द्वितीय पर दूसरा भाई।

शुक्रवार को पूरा परिवार मकान के चैनल गेट पर ताला लगाकर प्रवचन सुनने के लिए मस्जिद गया था। दोपहर जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो देखा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो प्रथम और द्वितीय तल पर रहने वाले दोनों भाइयों के घर में वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर की जांच

पुलिस ने फिंगरप्रींट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। उसने चोरी वाले दोनों घरों से प्रिंट लिए हैं।

दोनों ने नकदी और सोना चोरी होने की कही बात

मुफद्दल और कुतुबुद्दीन ने बताया चोर घर से नकदी और आभूषण ले गया है। मुफद्दल ने बताया कि बदमाश उसके से 80 हजार रुपए से अधिक नकद और पांच तोला से अधिक सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। कुतुबुद्दीन ने बताया चोर करीब ढाई तोला सोना और 5 हजार रुपए नकद ले गया।

कोतवाली टीआइ संताष वाघेला ने बताया फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले मामला हल कर लेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |