सुहागरात मनाई, फिर प्यार से बोली- आप सो जाइए… जैसे ही दूल्हे की आंख लगी, दुल्हन कर गई कांड उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Jun 27, 2025 386 उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दुल्हनिया अपने दूल्हे संग ससुराल पहुंची. धूमधाम से उसका स्वागत किया गया. सभी रस्मों के बाद बारी आई सुहागरात की. लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि पुलिस अब उसे तलाश रही है. दरअसल, दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे से कहा- आप सो जाइए. जैसे ही दूल्हे की आंख लगी, दुल्हन सारा कैश और गहने लेकर वहां से भाग गई. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सुबह जब दूल्हे की नींद खुली तो वह चीखने-चिल्लाने लगा. दूल्हे के मां-पिता समेत सभी परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना जानकर हैरान रह गए. मामला कस्बा सादाबाद का है. शादी के बाद सुहागरात की अगले दिन ही दुल्हन ससुराल से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई. ससुरालीजन फरार दुल्हन और शादी करने वाले एजेंट की तलाश जुटे हैं. इधर इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, कस्बा सादाबाद निवासी एक युवक का रिश्ता एक एजेंट द्वारा झारखंड की युवती से तय कराया गया. दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाह का मुहूर्त भी तय हो गया. यह भी तय हुआ की लड़की पक्ष के लोग सादाबाद में ही आकर शादी करेंगे. 24 जून को कर गई कांड तय कार्यक्रम के अनुसार कस्बा के एक मैरिज होम में 23 जून को शादी सकुशल संपन्न हो गई. दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई. मगर सुहागरात के बाद 24 जून की तड़के दुल्हन फरार हो गई. सुबह जब घर के अन्य परिजन जागे तो दुल्हन को घर में न देखकर हक्के बक्के रह गए. उन्होंने उसे तलाश भी किया मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा. दुल्हन और एजेंट की तलाश चर्चा है कि दुल्हन अपने साथ लगभग दो लाख रुपये भी ले गई है. लोकलाज के चलते पीड़ित परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी है. फिलहाल ससुरालीजन अपने स्तर से .दुल्हन की तलाश में कर रहे हैं. इसके अलावा उस एजेंट को भी खोजने में लगे हैं जिसने युवक की शादी कराई थी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 386 Share