शाजापुर
——
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “संविधान हत्या दिवस” का आज आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “संविधान हत्या दिवस” पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कहा कि भारत शासन एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गये निर्देशानुसार आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए संविधान ही सर्वोपरी है व भारत का संविधान बहुत खूबसूरत संविधान है हम सभी को संविधान का पालन करना चाहिए। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्षीय अभियान संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण के प्रति समर्पित रहेगा। ज़िले में युवाओं, विद्यार्थियों, प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से संगोष्ठियाँ, संवाद, निबंध प्रतियोगिता, रैलियाँ और अन्य गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, पंडित बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ शासकीय महाविद्यालय शाजापुर प्राचार्य डॉ. वीपी मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत शासन एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 25 जून 2025 संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र संविधान से चलता है। राष्ट्रहित को सर्वोपरी रखकर हम सभी को संविधान का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, शिक्षा विभाग से श्री राजेन्द्र शिप्रे, कोषालय अधिकारी, ओएस सुश्री रेखा जैन सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #संविधान_हत्या_दिवस #SamvidhaanHatyaDiwas #Emergency1975 #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर