पाकिस्तानी मेजर मुईज की हत्या, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक बड़े अफसर के मारे जाने की खबर है. अफसर का नाम मेजर मुईज है. इसे दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मार गिराया है. मेजर मुईज की हत्या पाकिस्तान सेना के लिए एक बड़ा झटका है.

सूत्रों के मुताबिक मेजर मुईज 6 कमांडो बटालियन में तैनात था. सरगोगा के पास घात लगाए आतंकवादियों ने मुईज पर अटैक किया. अटैक के दौरान ही मुईज की मौत हो गई. मेजर मुईस के अलावा आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह की भी हत्या कर दी है.

2019 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन में मुईज सुर्खियों में आया था. उस वक्त मुईज ने भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के पकड़ने का दावा किया था. मेजर मुईज मूल से पाकिस्तान के चकवाल का रहने वाला था.

ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे दोनों अफसर

पाकिस्तान सेना के मुताबिक विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों अफसर ऑपरेशन के लिए सरगोगा पहुंचे थे. दोनों के पहुंचते ही टीटीपी के आतंकवादियों ने हत्या कर दी. पाकिस्तान सेना का कहना है कि इस इलाके में पिछले दिनों ऑपरेशन चलाकर 11 आतंकवादियों को मारा जा चुका है.

हालांकि, आतंकवादियों ने जिस तरीके से मेजर मुईज की हत्या की है. वो पाकिस्तान सेना के लिए बड़ा झटका है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुईज की हत्या पर शोक जताया है.

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मुईज के परिवार में एक पत्नी और 2 बच्चे हैं.

2 साल में 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए

साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 और 2025 के अब तक 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए हैं. वो भी आतंकी हमले में. साल 2024 में पाकिस्तान के 754 सैन्य कर्मियों की हत्या हुई थी. 2025 में अब तक यह आंकड़ा 500 का है.

2024 में आतंकी हमले की 790 घटनाएं हुई थी. 2025 में अब तक 459 घटनाएं हुई है. पाकिस्तान बीएलए, बीटीपी और टीटीपी जैसे संगठनों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |