तू कैसे एग्जाम में फेल हुई? आगबबूला हुआ पिता, बेटी की डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपाडी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नेलकरंजी गांव में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली. आरोपी धोंडीराम भोसले पेशे से एक शिक्षक है और उसने यह जघन्य अपराध केवल इसलिए किया, क्योंकि उसकी बेटी कॉलेज की परीक्षा में फेल हो गई थी.

धोंडीराम की पत्नी की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 21 जून की रात की है. बेटी के परीक्षा में असफल होने की खबर मिलते ही धोंडीराम गुस्से से आगबबूला हो गया. उसने एक लकड़ी की छड़ी से अपनी बेटी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान वह लगातार कहता रहा कि वह उसे जान से मार देगा. मां ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की और घायल बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 103(1) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को आटपाडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

क्या बोले अधिकारी?

मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक विनय बहिर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे बर्बरता से पीटा गया था. इस घटना के बाद सांगली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है.

नीट मॉक टेस्ट में बेटी के फेल होने से आरोपी टीचर को इंसल्ट महसूस हो रहा था, यहीं वजह रहा कि उसने शुक्रवार की रात बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसका मौत हो गई. साधना के सिर पर जोरदार चोट लगी थी और उसका पूरा शरीर जख्मी हो गया था. उसे सांगली के उषाकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. उसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.60% अंक प्राप्त किए थे. हालांकि, हाल ही में NEET अभ्यास परीक्षा में उसका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |