जीजा पर पति ने किया कमेंट, सुनते ही तुनक गई पत्नी, हसबैंड पर चाकू से किया हमला उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Jun 23, 2025 486 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा के साथ घूमने के लिए जा रही थी, जिसका पति ने विरोध किया. इसी बात पर महिला और उसके जीजा ने उस पर (पति पर) चाकू से हमला कर दिया. ये पूरी घटना गोरखपुर के सहजनवां थाना इलाके के भीटी रावत की बताई जा रही है. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पति ने पत्नी और उसके जीजा के खिलााफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पति सच्चितानंद यादव ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें कहा है कि साल 2019 में उसकी शादी गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव की युवती से हुई थी. पति ने कहा कि शादी के बाद वो घर वालों को परेशान करने लगी. पति ने लगाया ये आरोप पत्नी ने अक्सर अपने बहन के पति (जीजा) के साथ बाहर घूमना जाना शुरू कर दिया. पति ने कहा कि वो अपनी पत्नी के उसके जीजा के साथ बार-बार घूमने जाने का विरोध करता तो वो उसे उसके साथ गाली गलौज करती. साथ ही उसे मार डालने की धमकी देती. पति का आरोप है इसी तरह एक दिन और पत्नी अपने जीजा के साथ बाहर घूमने के लिए जा रही थी. मामले में पुलिस ने क्या कहा? उसने (पति ने) विरोध किया तो दोनों (पत्नी और उसके जीजा) ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी प्रीति और साढू राममिलन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगाा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं गांव भर में पत्नी और उसके जीजा के इस काम की चर्चा की ज रही है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 486 Share