कोटा: कमरे में फंदे पर लटका था बेटे का शव, 20 घंटे तक घरवालों को नहीं लगी भनक, कागज के 8 पन्ने सुलझाएंगे मौत की गुत्थी!

राजस्थान के कोटा शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक घर में पंखे से लटकती युवक की लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सुसाइड किया है. घरवालों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है. मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जोकि आठ पन्नों का है.

यह दुखद घटना शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र से आई है. युवक का नाम दुष्यंत है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था. दुष्यंत दो बहनों में इकलौता भाई था. मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में जिक्र है कि कर्जदार दुष्यंत को परेशान कर रहे थे. सुसाइड नोट में 4 लोगों पर पैसे के लिए बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया गया है और चारों को दुष्यंत की मौत का जिम्मेदार बताया गया है. वहीं, पुलिस सुसाइड नोट में लिखी हैंडराइटिंग की जांच कराने की बात कर रही है.

क्या है मामला?

दुष्यंत ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने कमरे जाकर यह कदम उठया. जब वह कई घंटों तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की. जिसके बाद युवक अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. परिजन ने बेटे को पंखे से लटका देखा तो उनके पैर तले जमीन निकल गई. बेटे को फंदे से लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा कि परिजनों को भी घटना की जानकारी करीब 20 घंटे बाद लगी. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

पुलिस ने क्या कहा?

बोरखोड़ा थाना को एएसआई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मृतक दुष्यंत अपने माता पिता के साथ रहता था. शुक्रवार को दुष्यंत जब कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों में खलबली मच गई. उन्होने कमरे के बाहर से गेट को खटखटा कर दुष्यंत से दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन गेट अंदर से बंद था और दुष्यंत का कोई जवाब नही आया. जिस पर परिजनों ने गेट को तोड़ दिया. गेट तोड़ने के पश्चात उन्होने देखा कि वह पंखे से लटका हुआ था. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुची पुलिस ने लागों से पुछताछ की और शव को पोश्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

क्या बोले घरवाले?

परिजन के मुताबिक, दुष्यंत ने सुसाइड से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा. उसने 4 लोगों के साथ पैसों के लेन देन के बारे में लिखा है. दुष्यंत के पिता ने कोटा निवासी नरेन्द्र नागर और रवि तिवारी, लाखेरी निवासी शंकरराय और रामभगत पर पैसों को लिए परेशान करने का आरोप लगाया है. मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने किसी से 5 लाख का कर्ज लिया था. जिसे वह ब्याज सहित लौटा चुका था. उसके बाद भी नरेन्द्र नागर और रवि उनके बेटे को परेशान करते थे और उसे ब्लैकमेल करते थे. उन्होने दुष्यंत से करीब 15-20 लाख वसूले. उन लोगों ने हमारी दुकान पर भी कब्जा कर लिया. जिसकी वजह से दुष्यंत मानसिक तनाव में रहता था. पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |