संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक चिश्ती ने ली महिला कांग्रेस की बैठक पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता सोलंकी ने किया कार्यक्रम

शाजापुर। बुधवार को शाजापुर जिला महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। एआइसीसी ऑब्ज़र्वर एवं राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती ने महिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। बैठक में मुख्य रूप से जिला सह-प्रभारी ओम पटेल, प्रदेश महासचिव रामवीरसिंह सिकरवार, जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शाजापुर इरशाद खान, नरेश कप्तान, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिसोदिया, मोहन बड़ोदिया ब्लॉक अध्यक्ष जयश्री मकवाना, विनीत दीक्षित, कमल चौधरी, आशुतोष शर्मा, महेन्द्र सिंह पंवार, वरुण त्रिवेदी, गीता बाई, पुष्पा कुंदन विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री चिश्ती ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, महिलाओं को समान अधिकार मिले ऐसी राहुल गाँधी जी और प्रियंका गाँधी जी की सोच है, प्रियंका गाँधी ने जो नारा दिया है “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ” उसको हमको मिलकर एकजुट होकर सार्थक करना है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमको आवाज़ उठानी है, सड़को पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़े तो आंदोलन भी करना है, पीछे नहीं हटना है। दिखा देना है कि हम महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस संगठन में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की सोच को सार्थक करके दिखाना है। हम सब महिलाएं मिलकर जब सड़को पर आंदोलन करेंगी तो सरकार को भी विवश होना पड़ेगा। हमको गरीब, मजदूर, किसान, महिला, पिछड़े, दलित एवं अन्य वर्गो की आवाज़ को भी बुलंद करना है। अपना हक लेकर रहना है। चिश्ती ने कहा में भी एक महिला हूँ, राहुल गाँधी ने मुझे पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है, महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष की दावेदारी करने का हक कांग्रेस पार्टी देती है। इसलिए आप मे से भी जो कोई जिलाध्यक्ष के लिए अपना नाम या आवेदन देना चाहती हैं, वो मुझे दे सकती हैं।अब सिर्फ वही पक्के सच्चे लोग निष्ठावान कार्यकर्ता ही है जो कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि में यहाँ पिछले एक हफ्ते से हूँ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आमजनों, पत्रकारों और खेत-खलिहान में बैठे किसानों के अलावा व्यापारियों, दुकानदारों सभी से चर्चा की है। आज महिला कांग्रेस की बैठक लेने का यही सब उद्देश्य है कि महिलाओं की भागीदारी संगठन में भी बड़े। इसके लिए हमको सकारात्मक रवैया अपनाते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मुझे 6 मुख्य दावेदार के नाम 30 जून को देना है। इससे पहले-पहले जो कोई भी दावेदार है, वो अपना नाम या आवेदन मुझे दे दे। जिला सह-प्रभारी ओम पटेल ने भी संगठन सृजन के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद चिश्ती और पटेल ने महिला कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। इस अवसर पर संबोधन एवं संचालन पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सोलंकी भी महिलाओं को को आगे लाने और उनके उत्थान की बात कही महिलाओं को अपने अधिकार के लिए किस प्रकार लड़ना है इस पर जोर दिया इस अवसर पर पदधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता हसन रज़ा कुरैशी ने दी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |