नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर ओर क्षेत्रीय प्रबंधक शाजापुर में एसपी से मिले, एक्सीडेंट क्लेम दावे मे फर्जी गाड़िया लगाने के मामले में ज्ञापन सौंपा, कार्यवाही की मांग की,करोड़ो के मोटर दावों का है मामला

ज्ञापन के साथ सम्बन्धी वाहनो के घटना वाले दिन घटना स्थल पर न होकर कही पर होने के प्रमाण भी सौंपे
शाजापुर।। भारत सरकार की बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस के डिप्टी जनरल मैनेजर समीर कालरा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीनिवास सोलंकी ने शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टी एस बघेल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने MACT मोटर दुर्घटना दावा के विभिन्न मामलों में से 3 काफी संदिग्ध मामलों में मोटर मालिक व अन्य लोगों की मिली भगत से कूट रचित दावा क्लेम प्रस्तुत करने वालो पर उचित जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

मीडिया से चर्चा करते हुए नेशनल इंश्योरेंस के डीजीएम समीर कालरा ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना के विभिन्न दावों में 3 दावे नेशनल इंश्योरेंस में क्लेम के लिए आए हैं जो की काफी संदिग्ध है । हमारे इन्वेस्टिगेटर द्वारा इन मामलों की जांच करने पर यह सामने आया है कि उक्त वाहन दुर्घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे । जिसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद है, ओर कई सबूत हमारे हाथ लगे है । जो हमने पुलिस को दिए है।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

श्री कालरा ने बताया कि हमने ज्ञापन मप्र सरकार के पुलिस विभाग, ओर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी पत्र भेजे है और उसमें उल्लेख किया है कि ऐसे ड्राइवर जो बार-बार अपना लाइसेंस वाहन दुर्घटना के मामले में लगाते हैं जबकि वे वहाँ थे ही नही उनके लाइसेंस निरस्त किये जाकर उन पर मुकदमा दर्ज करें ।

ऐसे वाहन मालिक जो बार-बार अपनी गाड़ियां एक्सीडेंट क्लेम में लगाते हैं । जबकि वो गाड़िया वहां रहती ही नही है उनकी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाए और उन वाहनों को जप्त कर उन्हें राजसात किए जाएं एवं

शाजापुर क्षेत्र के कुछ लोग सुनियोजित तरिके से वाहन चालक, वाहन स्वामी और तथाकथित चश्मदीद साक्षी के साथ षड्यंत्र रचकर दुर्भावनास्वरूप बीमा क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए वाहनों को मिथ्या आधार पर संलिप्त करते है जिससे बीमा कंपनी ओर सरकार के खजाने को भारी आर्थिक नुकसान पहुुंच रहा है। पर भी सख्त कार्यवाही करें

श्री कालरा ने मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि हमारे द्वारा भी वाहन दुर्घटना के मामले में बारीकी से जांच करवाई जा रही है और इसको लेकर हमने अलग-अलग रूप से सूचना तंत्र को मजबूत किया है ताकि वाहन दुर्घटना के समय माननीय न्यायालय के समक्ष फर्जी गिरोह के द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे झूठे और फर्जी मोटर दवा क्लेम को बेनकाब कर सके। ओर उनके विरुद्ध हम संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाएंगे

💥- इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मोटर वाहन दवा दुर्घटना मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन शाजापुर में किया गया है जो दुर्घटना दावे के मामले की जांच करेगी ।
साथ ही नेशनल इंश्योरेंस से जो तीन मामले हमें दिए गए हैं उनकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं । इसमे संलिप्तता वाले लोगो पर जांच सिद्ध होने पर कार्यवाही की जाएगी

फोटो , वीडियो
बाईट -समीर कालरा डीजीएम।नेशनल इंश्योरेंस कंपनी भारत सरकार

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |