बैरिकेड़िंग तोड़ी, फिर अंडरपास में गिरी… सुपर बाइक हादसे का Video, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने जताया दुख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरकर युवक-युवती की मौत की घटना से प्राधिकरण के अधिकारी भी बहुत आहत हैं. सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्य अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं, सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग की टीम ने घटना के तुरंत बाद मौके पर जाकर जायजा भी लिया. सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई गई, जिसमें बाइक की तेज रफ्तार में दिख रही है.

मौके पर जायजा लेने के बाद परियोजना विभाग की टीम ने बताया कि अंडरपास के निर्माण को देखते हुए डबल बैरिकेड़िंग भी की गई है. बाइक की रफ्तार अधिक होने की वजह से बैरिकेड़िंग को तोड़कर युवक-युवती अंडरपास में गिरे थे, जिससे यह हादसा हुआ. प्राधिकरण का कहना है कि चौराहे पर पर्याप्त रोशनी का भी इंतजाम है. वीडियो में पर्याप्त रोशनी भी दिख रही है. यही नहीं, अंडरपास के निर्माण के लिए नोएडा से आते समय 130 मीटर रोड पर कोई अतिरिक्त डायवर्जन नहीं किया गया है. सिर्फ 60 मीटर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन है, जिस जगह अंडरपास बन रहा है, वहां पहले से चौराहा था.

हादसे का CCTV फुटेज वायरल

बता दें कि बीते दिनों बिसरख थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई थी. तेज रफ्तार सुपर बाइक DUCATI अनियंत्रित होकर निर्माणधीन अंडरपास में जा गिरी. घटना का CCTV देख आपके होश उड़ जाएंगे. CCTV में आप देख सकते हैं कि कैसे Ducati Scrambler सुपर बाइक अंडरपास की रेलिंग तोड़कर 7-8 फीट गड्ढे में जा गिरी.

चार मूर्ति गोलचक्कर पर हुआ हादसा

हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों तेज रफ्तार Ducati Scrambler बाइक से 14-जी एवेन्यू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चार मूर्ति गोलचक्कर पर बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक निर्माणाधीन अंडरपास की लोहे की सेफ्टी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अंकुर सिंह और 25 वार्षीय कशिश के रूप में हुई थी. अंकुर सिंह पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी, जबकि कशिश 14जी एवेन्यू सोसाइटी में रहती थी.

पुलिस के मुताबिक, हादसा बीते सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह निर्माणाधीन अंडरपास की रेलिंग को चीरते हुए सीधा नीचे गिर गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |