मुंबई से मुजफ्फरनगर जा रही ट्रेन का अचानक बंद हुआ AC, पैसेंजर की गर्मी से मौत मचा बवाल तो रेलवे अधिकारी ने बताई असली वजह

महाराष्ट्र के मुंबई से मुजफ्फरनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के B2 कोच का AC खराब होने की वजह से ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की गर्मी से मौत हो गई. वह मुंबई से अपने गांव वापस जा रहा था. यात्री की मौत के बाद बवाल मच गया. मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी के रहने वाले सरफराज के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के धारावी में रहते थे और अपना गुजर-बसर करते थे.

मृतक सरफराज बीमार रहते थे. उनकी पिछले 4 सालों से डायलिसिस भी चल रही थी. सरफराज अपने परिवार के साथ पवन एक्सप्रेस के कोच B2 के 23 और 24 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे. इस दौरान ट्रेन जब वाराणसी तक पहुंची तो परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. लेकिन जब ट्रेन वाराणसी से गाजीपुर के लिए आगे बढ़ी तो औड़िहार जंक्शन से पहले ही बोगी का AC बंद हो गया.

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

AC बंद होने की वजह से बोगी में बैठे सभी यात्री गर्मी से बेहाल हो गए और सरफराज की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई. जब सरफराज की हालत ज्यादा खराब हो गई तो बोगी के अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी. आरपीएफ ने भी औड़िहार में ट्रेन को रुकवा कर सरफराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि सरफराज की नाक और कान से झाग आ रहा था.

मृतक की पत्नी ने क्या बताया?

इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. मुंबई से वाराणसी पहुंचने तक उनके पति बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने वाराणसी पहुंचने के दौरान सबके साथ बैठकर खाया था. लेकिन जब ट्रेन वाराणसी से आगे पहुंची और एसी बंद हो गया. तब उन्हें घबराहट होने लगी जिसके चलते वह कभी ट्रेन की खिड़की के पास तो कभी गेट के पास जा रहे थे. जब ज्यादा तबीयत बिगड़ गई तो ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर रुकी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई.

भाई और बहन की शादी में जा रहे थे

सरफराज की पत्नी सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं. 19 और 20 जून को सरफराज के भाई और बहन की शादी हैं, जिसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार गांव जा रहा था. लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही सरफराज की मौत हो गई. सरफराज की मौत के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उनके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. वहीं जब इस मामले को लेकर रेलवे पीआरओ अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एसी बंद होने से किसी यात्री की मौत नहीं हुई है. बल्कि यात्री की दोनों किडनी खराब थीं. इसकी वजह से उनकी मौत हुई होगी और इसके लिए वह कोई भी वीडियो बयान जारी नहीं करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |