हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मंदिर में मारपीट…गर्भगृह में सुरक्षाकर्मी ने पुजारी पर बरसाए थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित सुप्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर में सोमावार को एक शर्मानक घटना हुई. माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भीड़ गए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी और पुजारी में जमकर हाथापाई हुई. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये शर्मनाक घटना कैद हो गई.

बताया ज रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सैंकड़ों श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक रहे थे. श्रद्धालुओं के सामने ही सबकुछ हुआ. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं के सामने ही सुरक्षा कर्मी और पुजारी में हाथापाई हो गई. दोनों के बीच हाथापाई होते देख वहां मौजूद हर कोई चौंक गया. कुछ लोग तो डर भी गए. हालांकि मौके पर जो अन्य पुजारी मौजूद थे, उन्होंने मामला शांत कराया औरसुरक्षाकर्मी को रोका.

पुजारी ने लगाया ये आरोप

बताया जा रहा है कि आरोपी सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है. पुजारी का आरोप है कि प्रसाद चढ़ाने के दौरान सुरक्षाकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की. इतना ही नहीं पुजारी का आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने उसे थप्पड़ मारे और उसके साथ धक्का-मुक्की भी की. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि पुजारी श्रद्धालुओं को माता का चढ़ाया हुआ प्रसाद दे रहे थे, तभी एक सुरक्षाकर्मी आता है और पुजारी और उसके बीच कुछ बात होती है. फिर हल्की कहासुनी शुरू हो जाती है.

सुरक्षाकर्मी ने पुजारी पर बरसाए थप्पड़

इसी बीच सीसीटीवी के वीडियो में पुजारी को सुरक्षाकर्मी के ऊपर जल के छींटे मारते हुए भी देखा जा सकता है. इसके बाद दोनों में हाथपाई शुरू हो जाती है. सुरक्षाकर्मी पुजारी को थप्पड़ मारने शुरू कर देता है. लड़ाई होते देख वहां मौजूद अन्य पुजारी दोनों को अलग करते हैं. इसके बाद मामला शांत हुआ.

मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक

बता दें कि ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. ये मंदिर माता छिन्नमस्ता को समर्पित किया गया है. माता छिन्नमस्ता मां दुर्गा का एक रूप हैं. बताया जाता है माता सती के अंग यहां गिरे थे, इसलिए ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |