हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। घटना श्री पैलेस गार्डन के बाहर की है। गाडरवारा थाना पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर मैरिज गार्डन के गेट से सीढ़ी को रोड पर ले जा रहे थे।

तभी गेट के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन से सीढ़ी टकरा गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, तीन लोग झुलस गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गाडरवारा में एक गार्डन में करंट लगने से 3 श्रमिकों की मौत तथा 3 श्रमिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

मृत श्रमिकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बाइक खरीदने के बाद सीनियर्स की रैंगिग… ‘टॉर्चर’ से टूट गया था शिवांश, NSCB मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत बनी पहेली     |     जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए… एक घंटे बाद दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज, सदमे में चला गया दूल्हा     |     AAP को चोर कहने वाले बताएं, BJP क्या है, डाकू या महाचोर? PPAC पर भड़के सौरभ भारद्वाज     |     गर्मी से मिलने वाली है निजात? दिल्ली समेत 13 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी     |     कर्नाटक: घर से खर्च के लिए नहीं मिले पैसे, युवक ने छाप डाले नकली नोट…कैसे पकड़ा गया?     |     मेरे साबुन से क्यों नहाए… पत्नी को आया गुस्सा, ईंट फेंककर पति को मारी, पुलिस तक जा पहुंचा विवाद     |     उत्तराखंड: कैंची धाम के लिए चार जगहों से चलेंगी शटल सेवाएं, जानें कितना देना होगा किराया?     |     ‘राजा नहीं, राज कुशवाह से करवाता बहन की शादी…’, जीजा का पिंडदान करके ऐसा क्यों बोले सोनम रघुवंशी के भाई?     |     ये जेल होगी सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना! पहले से हैं यहां 450 से ज्यादा कैदी, 24 घंटे CCTV से होगी निगरानी     |     देश में 7 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, पंजाब में जारी हुई ये एडवाइजरी     |