समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लघु उद्योग भारती व स्टोन क्रेशर संचालक – मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

शाजापुर। स्टोन क्रेशर संचालकों नेआ रही समस्याओं को लेकर गुरूवार को लघु उद्योग भारती के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का उल्लेख करते हुए इनके निराकरण की मांग की। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल व काम बंद की चेतावनी भी दी।
कलेक्टर के नाम ज्ञापन को एसडीएम मनीषा वास्कले को सौंपा गया व्यवसायियों ने बताया कि राजस्व विभाग सैटेलाइट सर्वे के माध्यम से भूमि का सीमांकन कर रहा है, जबकि पूर्व में यह कार्य पटवारी द्वारा सर्वे से किया जाता था। इससे खदान कि वास्तविक स्थिति में अंतर आ रहा हैं, जिससे पट्टेदारों पर अवैध उत्खनन का प्रकरण बन जाता है और उन पर दंड लगाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अन्य राज्यो में डीआईईएए के अंतर्गत बी-2 श्रेणी की पुरानी खदानों को पूर्ण मान्यता दी गई हैं लेकिन मध्य प्रदेश में निर्णय में देरी के कारण कई खदानें अवैध घोषित हो रही हैं। रायल्टी क्लियरेंस प्रक्रिया में सुधार पीडब्यल्यूडी, एमपीआरडीसी, आरईएस, पीएमजीएसवाय, नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत कार्यों में 100 प्रतिशत रायल्टी कि रसीद जमा करने पर ही भुगतान किया जाए। वर्तमान में प्रदुषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) से एनओसी प्रकिया में बदलाव वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) एनओसी खदान की वैधता तक जारी करता हैं, लेकिन हर दो माह में ईसी प्राप्त करना संभव नहीं हैं, जिसकी प्रक्रिया में ही दो माह से अधिक का समय लग जाता हैं, जिससे बिना एनओसी उत्पादन नहीं हो सकता। शासन से अनुरोध हैं कि पीसीबी को ईसी की वैधता अवधि तक एनओसी जारी करने के निर्देश दिए जाएं, जिससे बार-बार एनओसी लेने की समस्या का समाधान हो सके और उद्योग को अनावश्यक बाधाओं से बचाया जा सके। ज्ञापन में मांग की गई कि यदि कोई पट्टेदार माइनिंग प्लान में रॉयल्टी की मात्रा बढ़ाना चाहता है, तो उसे शीघ्र स्वीकृति दी जाए। स्वीकृत पट्टे खदानो के पास शासकीय भूमी पर अवेध निर्माण हो रहे कब्जे को शीघ्र हटाया जाए। ज्ञापन में व्यवसायियों ने बताया कि यदि हमारी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो गिट्टी क्रेशर यूनीयन अनिश्चित कालिन हडताल कर उत्पादन एवं विकय बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लघु उद्योग भारती संभागीय सह सचिव सुभाष मंडलोई, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष किशोर प्रजापति, बंटी सिकरवार, महेश मंडलोई, मनीष रामदिया, नरेंद्रसिंह पंवार, लाड़सिंह राजपूत, देवप्रसाद सोनानीया, जगदीश गर्ग, अशोक पाटीदार, धर्म कराड़ा, गोविंद शर्मा, रोहित नाहर, यलकारसिंह दरबार, दुष्यंत पाटीदार, सचिन गोठी, बंटी जैन, गोपाल कलसंग्रह, भारत नायक, प्रदीप जैन, आयुष पंवार, महेंद्र जैन, प्रहलादसिंह मेवाड़ा, दुष्यंत झा, लाड़सिंह राजपूत, नरेंद्रसिंह पंवार, जगदीश गर्ग, बृजकिशोर वर्मा, राजेश पाटीदार, मोनू मंडलोई, अमित मंडलोई आदि उपस्थित थे।
000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |