Air India प्लेन क्रैश : अहमदाबाद विमान हादसे पर CM यादव, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने जताया दुख

भोपाल: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी यात्रियों के कुशल होने की कामना की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की है।

वीडी शर्मा के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद प्लेन हादसे की दुखद घटना के चलते शर्मा ने आज के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व उमंग सिंघार ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडया पर कहा,‘‘अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के बी787 ड्रीम-लाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई! मैं यात्रियों की कुशलता के लिए, प्रभु से प्रार्थना करता हूं!‘‘

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मंदिर से हटाए गए 114 मुस्लिम कर्मचारी, हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद एक्शन; जानें पूरा मामला     |     आंखों के सामने परिवार को जलते देखा, 14 साल का पोता चला गया… हॉस्टल में चाय बनाने वाली ‘दादी मां’ की आपबीती     |     ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?     |     न ससुराल, न मायके… 14 दिनों तक किसके साथ रही सोनम रघुवंशी?     |     पठानकोट में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… एयरबेस से भरी थी उड़ान     |     समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लघु उद्योग भारती व स्टोन क्रेशर संचालक – मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी     |     विधवा बहू पर डोल गई ससुर की गंदी नीयत, बोला- अब तू मेरे भतीजे से… नहीं मानी तो मार दी गोली     |     ‘सोनम को भगाने के लिए कौन लेकर आया था बुर्का…’ आरोपियों ने किए हैरान करने वाले नए खुलासे     |     सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था… पार्किंग से कहां हुआ गायब?     |     इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध     |