26 करोड़ की टैक्स चोरी में अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा

रायपुर: छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की टीम ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अगस्त्या एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उस पर करीब 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप है। जांच में सामने आया है कि लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित बोगस फर्मों के माध्यम से करीब 144 करोड़ रुपए की फर्जी खरीदी की थी। इसके आधार पर उसने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया और उसे अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर करीब 26 करोड़ का अवैध फायदा उठाया।

मृतकों के नाम पर बनाई फर्म

GST टीम की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने जिन व्यक्तियों के नाम पर बोगस फर्में बनाई थीं, उनमें से कुछ की मृत्यु 2010 में हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम से 2013 और 2015 में फर्जी खरीदी दिखाकर लेनदेन किया गया।

इन फर्मों के नाम पर हुई फर्जी खरीदी

  • हुसैनी इंटरप्राइजेज

  • धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज
  • महावीर इंटरप्राइजेज
  • यूनिक इंटरप्राइजेज
  • अंसारी ट्रेडर्स
  • विनायक वेंचर्स
  • ललित ट्रेडलिंक
  • अगस्त्या इंटरप्राइजेज
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |