जिसके भी मुंह से श्री राम निकलता है, कांग्रेसी सोचते हैं यह मोदी का आदमी है- विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल : कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन हो रहा है यह तो वही जानें हमको उससे क्या लेना देना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जैसी कांग्रेस चल रही है। हम तो शुभकामनाएं देंगे कि अच्छे खासे आराम कर रहे हैं, धूप देख नहीं रहे कितनी हो रही है, ऐसी धूप में जाकर करेंगे क्या? ढूंढेंगे किसको आदमी बचा हो तो ढूढेंगे न, जब लोग ही नहीं बचे तो ढूंढेंगे क्या?

पेड़ ही एक है और अब जब एक ही पेड़ है, उसके नीचे बैठकर जो चाहे निर्णय ले लो, आदमी हो तो आदमी ढूंढोगे, जब आदमी बचे ही नहीं तो ढूंढोगे क्या? जो बचे हैं उनको आपने शंका के दायरे में डाल दिया, उनको सबको फूल छाप बना दिया और जो फूल छाप बन गए उनके बारे में कैसे निर्णय लेंगे ? अब तो ऐसी स्थिति है कि जो कांग्रेस का टिकट लेता है वह भी फूल छाप निकल जाता है, जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है वह भी फूल छाप निकल जाता है। अब कुल मिलाकर स्थिति ऐसी हो गई है, बीजेपी का ऐसा फोबिया सवार हो गया है कि हर कांग्रेसी एक दूसरे पर शंका कर रहा है कि ऐसा तो नहीं कि यह बीजेपी का आदमी हो, यह मोदी का आदमी हो। जिसके भी मुंह से जय श्री राम निकला वह बस कांग्रेस की शंका के दायरे में आया। इसलिए उनका सृजन और विसर्जन दोनों एक साथ चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     छतरपुर में महिला को गोली मारने का मामला, पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, बस को डंपर ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल     |     रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिर गया कारों से भरा कंटेनर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत     |     हरदा में जिला शिक्षा धिकारी का कारनामा, एक पद पर नियुक्त कर दिए दो अधिकारी     |     26 करोड़ की टैक्स चोरी में अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा     |     सोनम ने पति के सामने रखी थी अजीब शर्त, राजा से कहा था – कामाख्या में जब तक हम दर्शन नहीं करेंगे, दूर रहेंगे     |     कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर दिया था बयान     |     कुंडली में था मौत का योग! सोनम ही नहीं, हत्या में एक और लड़की…वो भी सामने आएगी; राजा रघुवंशी के पंडित के दावों ने उड़ाए होश     |     सुबह 5.30 बजे चेक आउट, 2000 सीढ़ियों की चढ़ाई और दोपहर 2:30 बजे खाई में फेंका… राजा की हत्या वाले दिन क्या हुआ?     |