दिल्ली क्लासरूम घोटाला: एंटी करप्शन ब्रांच ने भेजा दूसरा समन, क्या मनीष सिसोदिया अब होंगे पेश?

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ACB ने एक बार फिर समन जारी किया है. इस बार उन्हें 20 जून को पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले सिसोदिया को 9 जून को पेश होना था. हालांकि उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला दिया था, जिसके कारण वे पेश नहीं हुए थे. उनके वकील ने इस संबंध में एसीबी को औपचारिक जवाब भी भेजा था.

मनीष सिसोदिया से ACB दिल्ली क्लासरूम घोटाले मामले पूछताछ करना चाहती है. आरोप है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12748 क्लास रूम बनाने में 2000 करोड़ का घोटाला किया गया था. इससे पहले ही टीम पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर चुकी है. मार्च 2025 में उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद ACB ने 30 अप्रैल 2025 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

20 जून को पेश होंगे सिसोदिया?

ACB ने पहले मनीष सिसोदिया को 9 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें वे हाजिर नहीं हुए थे. टीम अब दोबारा समन जारी किया है. इसके मुताबिक अब सिसोदिया को 20 जून को पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मनीष सिसोदिया इस पूछताछ में शामिल होंगे? दूसरे समन के बाद अब तक सिसोदिया की इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

दिल्ली क्लासरूम घोटाला क्या है?

पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार के समय दिल्ली में 12748 क्लासरूम बनाने का टेंडर जारी किया गया था. इस निर्माण कार्य में कथित तौर पर 2 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है. साल 2025 के मार्च महीने उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद ही मामला दर्ज किया गया था.

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने मनमाने तरीके से क्लासरूम की साइज और लागत बढ़ाकर फायदा लिया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जिस तरीके के सरकारी नियम हैं, उनका नियमों का पालन नहीं किया गया. एक क्लासरूम बनाने की लागत लगभग 24.86 लाख रुपये आई. जबकि दिल्ली में इसी तरह के निर्माण में लगभग 5 लाख रुपये का खर्च आता है. ऐसे आरोप लगाए जाते हैं ये पूरा घोटाला मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मिलकर किया है. यही कारण है कि इस पूरे मामले की जांच ACB कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |