दुल्हन के बदलने को लेकर विवाद, दूल्हे ने शादी से किया इंकार, खाली हाथ लौटी बारात

भिंड। शहर के भारौली रोड पर निरंजना गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया है। इस पर दूल्हे ने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के मायूस होकर से घर लौट गए।

यूपी के इटावा से आई थी बारात

रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गौहानी चकरनगर निवासी 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी भिंड शहर के निरंजना गार्डन से होने वाली थी। दूल्हा आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपये के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था, जिसमें उसने 70 हजार रुपये पहले ले लिए थे, जबकि शादी में खाना, बराती और वाहन सहित अन्य रश्मों में 80 हजार रुपये खर्च किया।

शादी से पहले बदली दुल्हन

दूल्हा आनंद रविवार को 30 से 35 बरातियों के साथ गार्डन में पहुंच गया। शाम सात बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हे को दूसरी लड़की होने का शक हुआ तो उसने घूंघट खोलने को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी, जो इटावा में दिखाई गई थी।

बिना दुल्हन के लौटी बारात

मामला गरमाया तो मौके पर भिंड देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत मांगी, लेकिन शिकायत नहीं दी, लेकिन बाद में मनोज के कहने पर स्वजनों ने लड़के वालों को तीन दिन में पैसे लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मूर्खों के प्रति सचेत रहें… राजा रघुवंशी मर्डर केस पर भड़कीं कंगना रनौत     |     जिसके भी मुंह से श्री राम निकलता है, कांग्रेसी सोचते हैं यह मोदी का आदमी है- विधायक रामेश्वर शर्मा     |     CM साय ने शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई     |     तुअर दाल उत्पादकों को मंडी टैक्स से छूट, आदिवासियों के लिए बनेंगी सड़कें, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले     |     ‘भैया-भाभी के सामने मेरी इज्जत…’, पति ने की ऐसी हरकत, बेटे को लेकर सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पहुंच गई पत्नी     |     MPL सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, प्रतिभा इंजन है…महानआर्यमन सिंधिया ने बताया- मध्य प्रदेश कैसे बन रहा है क्रिकेट का पावरहाउस     |     हनीमून से लेकर राजा के मर्डर तक… मेघालय पुलिस के वो 13 तीखे सवाल, जिसके सामने सोनम के उड़े होश     |     ‘अब बताती हूं, जबरदस्ती शादी का मतलब…’ राजा से विवाह से पहले सोनम ने दी थी वार्निंग, मां को भी पता था बेटी का अफेयर     |     तुअर दाल, आदिवासी इलाकों के लिए सड़कें… जानें CM मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले     |     राज ने सब ‘राज’ उगल दिए, अब तुम… पुलिस की इस ट्रिक से फेल हुआ सोनम का प्लान, एक-एक कर बता दी सारी सच्चाई     |